{"_id":"d083b5ea339396de4ce987a98a8a5a05","slug":"mdu-vc-missing-please-serch-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे वीसी लापता, जल्द ढूंढिए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे वीसी लापता, जल्द ढूंढिए सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर! एमडीयू के वीसी लापता हो गए हैं। 3 सप्ताह से वे न तो अपने कार्यालय
विज्ञापन
में छात्रों की समस्याएं सुनते नजर आए और न ही किसी छात्र ने उन्हें
यूनिवर्सिटी में देखा। हमें आशंका है कि वीसी लापता हो गए हैं। बुधवार को
पीजीआई थाना पहुंचे इनसो कार्यकर्ताओं ने थाने में एमडीयू वीसी सुधीर
राजपाल के गुमशुदा होने की शिकायत दी है।
कार्यकर्ताओं ने लिखित में आवेदन देकर मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द वीसी को ढुंढकर लाए। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि वीसी सुधीर राजपाल तीन सप्ताह से न तो अपने कार्यालय में छात्रों की समस्याएं सुनने के लिए आए हैं और न ही किसी छात्र ने उन्हें विश्वविद्यालय में देखा है। विद्यार्थियों ने कई बार यूनिवर्सिटी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछा, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला।
ऐसे में विद्यार्थी कहां जाकर अपनी फरियाद लगाएं? उन्होंने कहा कि पहले कुलपति सप्ताह में एक बार अपने कार्यालय में जरूर आते थे। लेकिन, कुछ सप्ताह से वीसी एमडीयू में नहीं आ रहे है? इस अवसर पर रामबीर बडाला और अरविंद गोस्वामी मौजूद रहे। बता दें कि राज्यपाल की ओर से कुछ माह पहले आईएएस अफसर सुधीर राजपाल को एमडीयू का अस्थायी वीसी नियुक्त किया गया था।
छात्र संगठनों को शिकायत है कि वीसी को अपना ज्यादातर समय चंडीगढ़ में ही देना पड़ता है, इसलिए वो एमडीयू को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं।