{"_id":"65679a6acd83100a830a6dda","slug":"mdu-senior-auditor-transferred-employees-returned-to-work-rohtak-news-c-17-1-roh1007-304356-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू की सीनियर ऑडिटर का तबादला, काम पर लौटे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू की सीनियर ऑडिटर का तबादला, काम पर लौटे कर्मी
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की सीनियर ऑडिटर ज्योति का भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां गोहाना तबादला हो गया। एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने बुधवार को विवि प्रशासन के खिलाफ चल रहा धरना समाप्त कर दिया। संघ ने काम पर लौटने का फैसला लिया है।
एमडीयू के कर्मचारी काफी समय से उनके तबादले का मुद्दा उठाए हुए थे। कर्मचारियों ने इन पर फाइलें अटकाने व काम नहीं करने का आरोप लगाया था। उनकी जगह खानपुर कलां विश्वविद्यालय से अशोक सैनी को एमडीयू में नियुक्ति दी गई है।
विवि के ऑडिट विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना प्रदर्शन के जरिए रोष प्रकट कर रहे कर्मचारियों की मांगें मान ली गई हैं। संघ के प्रधान राज कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिन से विश्वविद्यालय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ब्यूरो