फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu registrar rohtak news

विवादों के बीच चुनौती से कम नहीं होगी नए रजिस्ट्रार की कुर्सी

Wed, 18 Nov 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 18 Nov 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू को भले ही ‘ए’ ग्रेड यूनिवर्सिटी का दर्जा हो, लेकिन यहां पर घोटालों और फर्जीवाड़े भी कम नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में विवादों के बीच नवनियुक्त रजिस्ट्रार की कुर्सी किसी चुनौती से कम नहीं है। शिक्षा का स्तर और संसाधनों के मामले में यूनिवर्सिटी काफी बेहतर है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यहां पर स्टाफ के बीच आपसी तालमेल नहीं होना है।

यूनिवर्सिटी में एक या दो खेमे नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे न जाने कितनी गुटबाजी चल रही है। इससे ज्यादा हालात ओर अधिक क्या खराब होंगे कि यहां के फैकल्टी के बीच सरेराह मारपीट की घटनाएं भी चुकी है।  
विज्ञापन



दूसरी बड़ी समस्या है यहां पर छात्र गुटों का हावी होना। यूनिवर्सिटी में असीमित छात्र संगठन है। बड़े संगठनों के अलावा छोटे-छोटे संगठन भी आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर हंगामे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डिपार्टमेंट में चलने वाली अंदरूनी कलह और फर्जीवाड़े का तो कोई तोड़ ही नहीं है। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो यूनिवर्सिटी में लगातार एक के बाद एक तीन अंक घोटाले सामने आए।


हालांकि मामले को दबाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन घोटाले जनता के सामने उजागर हो गए। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में फर्जी भर्तीवाड़े भी कुछ कम नहीं है। कई माह पूर्व डीईओ भर्ती फर्जीवाड़ा सामने आया था, जिसका मामला राज्यपाल तक भी गूंजा था और फर्जी भर्ती पर रोक लगाई थी। हाल ही में यूआईईटी डिपार्टमेंट में भी गलत तरीके से वेकेंसी निकाली गई थी। विरोध होने के कारण इस वेकेंसी पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। हर मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगे हैं, जिस कारण न केवल यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि यहां का स्टाफ से लेकर छात्र तक सभी प्रशासन पर हावी रहते हैं। इनके अतिरिक्त भी यूनिवर्सिटी के ढेरों ऐसे मामले है, जो अंदर ही अंदर यूनिवर्सिटी को खोखला कर रहे हैं। ऐसे में नए रजिस्ट्रार का कार्यकाल कितना बेहतर होगा और क्या वह इन सब पर रोक लगा पाएंगे यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। फिलहाल जो भी हो, लेकिन नए रजिस्ट्रार की नियुक्ति को लेकर यूनिवर्सिटी के स्टाफ से लेकर छात्रों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed