फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU ready to host special guests

खास मेहमानों की मेजबानी के लिए एमडीयू तैयार

Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
MDU ready to host special guests
एमडीयू में एलुमनी मीट की तैयारी के तहत कैंपस में लगाए गए रंग बिरंगे झंडे। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 9 अप्रैल को एलुमनाई मीट (पूर्व छात्र मिलन समारोह) 2022 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जज, एसीएस, आईएएस, आईपीएस समेत 300 खास मेहमानों समेत 1780 ने पंजीकरण कराया है। कैंपस में सभी विवि के कुलपति, डीसी डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. राकेश आर्य, अभिनेता जयदीप अहलावत, हरमेंद्र मलिक समेत मेहमानों की लंबी सूची तैयार हो गई है। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विदेश से भी पूर्व विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

एलुमनाई मीट की तैयारियों को लेकर विवि प्रशासन शुक्रवार देर शाम तक जुटा रहा। तैयारियों को अंतिम रूप देने में कर्मचारियों ने ही नहीं, विद्यार्थियों ने भी सफाई अभियान चलाया। विश्वविद्यालय परिसर के सुंदरीकरण पर भी खास जोर दिया गया है। विवि परिसर में पहुंचने वाले पूर्व विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए टैगोर सभागार में रजिस्ट्रेशन डेस्क स्थापित किए गए है। यहां प्रात: 9 बजे से रजिस्ट्रेशन व स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह समारोह में विश्वविद्यालय की विकास यात्रा साझा करेंगे। एलुमनाई मीट का दूसरा सत्र संबंधित विभागों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि एमडीयू का पहला एलुमनाई मीट 8 अप्रैल 2007 को आयोजित किया गया था। इसके बाद एलुमनाई मीट 12 फरवरी 2012, 25 फरवरी 2014, 7 मई 2017 व अप्रैल 15, 2018 को आयोजित किए गए। अब चार साल बाद शुक्रवार को यह आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सभी में उत्साह बना हुआ है। पहली बार विवि परिसर में पहले बैच के पास विद्यार्थियों के अलावा यहां से पढ़ कर निकले जज, एसीएस, आईएएस, आईपीएस, प्रोफेसर, उद्यमी, अभिनेता, नेता व अन्य गणमान्य लोग समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
एलुमनाई मीट की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विवि में आने वाले मेहमानों के स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। दोपहर तक 1780 लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इनमें से 300 खास मेहमान हैं। इस सूची में जज, आईएएस, आईपीएस, प्रोफेसर, उद्यमी, अभिनेता, नेता, सभी कुलपति समेत अनेक लोग शामिल हैं। यूके व अन्य देशों के ऑनलाइन भी एलुमनाई कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
- डॉ. शालिनी, डायरेक्टर एलुमनाई, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed