{"_id":"9a5351ef4832be713aa972bca53a6584","slug":"mdu-ragistrar-joins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में नए रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में नए रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में नवनियुक्त रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान नवनियुक्त रजिस्ट्रार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यूनिवर्सिटी हितों को लेकर रहेगी। यूनिवर्सिटी में छात्रों और स्टाफ के बीच आपसी सामंजस्य को दुरुस्त किया जाएगा और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को ओर अधिक अच्छा किया जाएगा। यूनिवर्सिटी में छवि को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
झज्जर जिले के बहुझोलरी राजकीय महाविद्यालय में बतौर राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर जितेंद्र भारद्वाज को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने एमडीयू में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के आदेश 16 नवंबर को जारी किए गए थे। मंगलवार दोपहर के समय नवनियुक्त रजिस्ट्रार को निवर्तमान रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने कार्यभार सौंपा। इस मौके पर डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसलि प्रो. सेवा सिंह दहिया, कुलपति के सचिव वेदपाल नांदल, उपकुलसचिव, शैक्षणिक चतर सिंह, उपकुलसचिव, सामान्य प्रशासन अजीत सिंह नांदल, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन आदि मौजूद रहे।
कुछ ऐसा है जितेंद्र भारद्वाज का कार्यकाल
मूल रूप से जिला भिवानी के चरखी दादरी तहसील के गांव ढाणी फौगाट के रहने वाले डॉ. जितेंद्र भारद्वाज राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (एमए) तथा एमफिल हैं। उन्होंने 1997 में एसएलईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह हरियाणा सरकार में उच्चतर शिक्षा विभाग में 25 अगस्त 2004 से कार्यरत हैं। फिलहाल राजकीय महाविद्यालय बहुझोलरी में सहायक प्रोफेसर कार्यरत थे। इससे पूर्व वह जेवीएमजीआरआर कालेज चरखी दादरी में राजनीति विज्ञान विषय में व्याख्याता रहे हैं। जितेन्द्र भारद्वाज राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भी रहे हैं।
विज्ञापन
बधाई देने पहुंचे भाजपाई कार्यकर्ता
डॉ. भारद्वाज आरएसएस से भी जुड़े हैं। मंगलवार को दिन भर यूनिवर्सिटी में भाजपा नेता से लेकर कार्यकर्ता तक बधाई देने आते रहें। शाम के समय रजिस्ट्रार आरएसएस कार्यालय में भी पहुंचे।