फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu ragistrar

एमडीयू के रजिस्ट्रार बने जितेंद्र भारद्वाज

Tue, 17 Nov 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 17 Nov 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
mdu ragistrar
एमडीयू के रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स को देर रात पद से हटा दिया गया। उनके
विज्ञापन
स्थान पर झज्जर जिले के एसोसिएट प्रोफेसर जितेंद्र भारद्वाज को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
डॉ. वत्स ने 20 जुलाई 2006 में यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार का कार्यभार संभाला था।

सूत्रों की मानें तो लगभग नौ साल से ज्यादा समय तक रजिस्ट्रार के पद पर रहने के बाद सोमवार को उन्हें पद से हटा दिया गया। डॉ. वत्स का अधिकतर कार्यकाल विवादों से भरा रहा। कभी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के साथ विवाद तो कभी आपसी खेमों को लेकर डॉ. वत्स चर्चा में रहे हैं। डॉ. वत्स के खिलाफ कई मामले की शिकायत सीएम से लेकर राज्यपाल तक भी पहुंची थी।

सूत्रों के अनुसार, उन्हें रजिस्ट्रार पद से हटाने के लिए पिछले काफी समय से कवायद चल रही थी। गत सप्ताह त्योहारों की छुट्टी होने के कारण उन्हें हटाने के आदेश जारी नहीं हो सके थे, लेकिन सोमवार को कार्यालय खुलने के साथ ही डॉ. वत्स को पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। उनके स्थान पर लगाए गए झज्जर जिले में बहुझोलरी राजकीय कॉलेज में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर जितेंद्र भारद्वाज को इस संबंध में पत्र भेजा जा चुका है। जितेंद्र भारद्वाज पॉलिटिकल साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर है।

आज ज्वाइन करेंगे नए रजिस्ट्रार
एमडीयू में डॉ. वत्स के हटने के बाद मंगलवार को नवनियुक्त रजिस्ट्रार एसोसिएट प्रोफेसर जितेंद्र भारद्वाज मंगलवार को ज्वाइन कर लेंगे। इस बारे में नवनियुक्त रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उन्हें पत्र मिल चुका है।

बोले वीसी, अभी नहीं मिले लिखित आदेश
वीसी सुधीर राजपाल ने बताया कि इस बारे में अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं, लेकिन पता चला है कि डॉ. एसपी वत्स को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान प्रो. जितेंद्र भारद्वाज को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed