{"_id":"93be0fa642464bb5649e5b690c3c313f","slug":"mdu-office-inso-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू वीसी ऑफिस में इनसो राज, एक-एक कर्मी को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू वीसी ऑफिस में इनसो राज, एक-एक कर्मी को निकाला बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Oct 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में वीसी और रजिस्ट्रार की गैर मौजूदगी और छात्रों की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया।
इनसो ने वीसी सचिवालय पर कब्जा कर लिया और एक-एक कर्मचारी को बाहर निकाल दिया। दो दिन पहले इनसो कार्यकर्ताओं ने वीसी और रजिस्ट्रार ऑफिस का फर्नीचर बाहर कर छात्र दरबार लगाया था।
इस बार विवि सचिवालय में संचालित सभी विभागों को बंद करा दिया गया। डीएसपी अमित कुमार और एसडीएम दलबीर फौगाट को मोर्चा संभालना पड़ा।
दोनों अधिकारियों के आश्वासन पर छात्रों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो वित्त मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इनसो (इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन) प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के मुताबिक यूनिवर्सिटी में स्थायी वीसी नहीं होने से विद्यार्थियों को खासी परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ रजिस्ट्रार भी अपने दफ्तर में नहीं होते हैं।
सभी ब्रांच कराई बंद
इनसो कार्यकर्ताओं ने पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब पता चला कि कुलपति सुधीर राजपाल और रजिस्ट्रार एसपी वत्स दोनों ही विवि से बाहर हैं तो छात्रों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन
छात्रों ने रजिस्ट्रेशन ब्रांच, कॉलेज ब्रांच, अकाउंट ब्रांच, एकेडिमक ब्रांच सहित सभी ब्रांच में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। हंगामे की सूचना पर पीजीआई थाना एसएचओ कुलदीप पुलिसकर्मियों केसाथ मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख एसडीएम दलबीर सिंह और डीएसपी अमित भाटिया को मोर्चा संभालना पड़ा। इस पर कार्यकर्ता कार्यालय के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। यहां एसडीएम ने मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में एमडीयू अध्यक्ष रामबीर बडाला, प्रभारी अरविंद गोस्वामी, रवि रेढू, दिनेश पवार, सीना पहलवान व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसो की आठ सूत्रीय मांगें
1. स्थायी कुलपति लगाया जाए।
2. रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स को तुरंत हटाया जाए और घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
3. कांग्रेस सरकार के दौरान हुए सभी घोटालों की जांच कराई जाए।
4. विधि विभाग में दाखिले के लिए सीट बढ़ाई जाएं।
5. एमडीयू में स्थायी शिक्षकों की भर्ती की जाए और शिक्षकों के लिए हाजिरी रजिस्टर लागू किए जाएं।
6. छात्रों की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।
7. रिसर्च स्कॉलर्स को बिना वेतन के जबरदस्ती पढ़ाने के लिए मजबूर न किया जाए।
8. माइग्रेशन फीस को कम किया जाए।