Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU non-teaching union election today, three candidates in the fray for the post of president

Rohtak News: एमडीयू गैर शिक्षक संघ का चुनाव आज, प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में

Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
MDU non-teaching union election today, three candidates in the fray for the post of president
रोहतक।
विज्ञापन

एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को है। इस बार प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। कर्मचारियों की पदोन्नति, विश्वविद्यालय की स्वायतत्ता व अन्य लंबित मांगें चुनावी मुद्दा बनी हुई हैं। सुबह 8 से दाेपहर चार बजे तक मतदान होगा। करीब 750 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव परिणाम देर शाम जारी होगा। चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों ने रविवार को अपनी जीत के लिए प्रचार अभियान चलाया।
प्रधान पद के उम्मीदवारों के दावे और वादे :::

विश्वविद्यालय की स्वायतत्ता बहाली जरूरी
कर्मचारी स्वाभिमान मंच की ओर से प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल मल्होत्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायतत्ता बहाली जरूरी है। सरकार इसे खत्म करने पर आमादा है। कर्मचारी विवि व शिक्षा को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस बार चुनाव का मुद्दा भी यही है। इसके अलावा ऑडिट के पेच में उलझी पदोन्नति, फैकल्टी व कम्यूनिटी सेंटर के बढ़ाए दाम वापस कराना, पदोन्नति नीति लागू कराना, कैंपस पार्क में जिम लगाना व अन्य मांगें मुख्य हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों के मकानों से पैनल्टी हटवानी है
कर्मचारी विकास मंच के प्रधान पद उम्मीदवार विकास अहलावत ने बताया कि कर्मचारी हित के कार्य करने हैं। उनके मकानों पर कोविड के समय लगाई गई 10 प्रतिशत की पैनल्टी हटवानी है। कम्यूूनिटी सेंटर के कई गुणा बढ़ाए गए दाम कम कराना, फैकल्टी हाउस में कर्मचारियों के लिए खाना, ईसी या एसी की बैठक सरकार की अनुमति बगैर नहीं करने का विरोध, टीम क्लब की जिम में गैर शिक्षकों को भी सुविधा देने, डीएचई में बकाया फाइलें निकलवाना व कर्मचारियों की सुरक्षा के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित मांगों का समाधान प्राथमिकता
कर्मचारी सुधार संगठन के प्रधान पद प्रत्याशी राजेश सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारी परिवार तेजी से घट रहा है। पिछले करीब एक दशक में 1500 से घट कर यह परिवार 700 का रह गया है। इस कारण कर्मचारियों पर काम का भार भी बढ़ा है। विवि में नई भर्ती कराने, रुके हुए कार्य सुचारु रूप से चलें, कर्मचारी की एट पार समस्या, लंबित मांगों का समाधान कराना प्राथमिकता रहेगी। संगठन कर्मचरी हितों को लेकर चुनाव मैदान में उतरा है।

वर्जन
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर तैयारी कर ली गई हैं। सोमवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी रिहर्सल पूरी हो गई है। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। शाम पांच बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
सतपाल राठी, चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed