फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU non-teaching staff will join Chief Minister's residence gherao: Malik

एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास घेराव में होंगे शामिल : मलिक

Sun, 19 Feb 2023 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
MDU non-teaching staff will join Chief Minister's residence gherao: Malik
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की तरफ से 19 फरवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव में एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ बढ़-चढ़ कर भाग लेगा। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान जयबाग मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है। चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने का वायदा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर विवश हो गए है और 19 फरवरी को भारी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इसके लिए ओपीएस बहाली संघर्ष समिति ने जो 19 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया है, उसमें प्रदेश के लाखों कर्मचारी शामिल होंगे, जिसमें एमडीयू गैर शिक्षक भी शामिल है। गठबंधन सरकार को चाहिए कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल की तर्ज पर प्रदेश में पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाए। पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला महासचिव संजय सिंहमार ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर प्रदेश का हर कर्मचारी संजीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed