{"_id":"6175aeb2af0c5008687c8605","slug":"mdu-gardener-commits-suicide-by-hanging-rohtak-news-rtk62800091","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के माली ने अंगोछे से फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के माली ने अंगोछे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में आउटसोर्स के तहत तैनात माली ने रविवार को अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। उसका शव घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। अनुबंधित कर्मचारी ने सुसाइड नोट में कंपनी व तीन पदाधिकारियों पर तीन माह का वेतन नहीं देने और नौकरी से हटाए जाने पर फंदा लगाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मां भी एमडीयू में ही अनुबंधित सुरक्षा कर्मचारी है। विजय नगर निवासी सचिन (26) का शव रविवार की शाम को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसने अंगोछे से पंखे के हुक में फंदा लगाया था। परिजनों ने शव देखा तो परिवार में चीत्कार गूंज उठा। त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू की। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
क्लर्क, सुपरवाइजर व एसडीओ को ठहराया जिम्मेदार
विजय नगर निवासी रिषिपाल ने बताया कि सचिन ने सुसाइड नोट लिखा है। इसमें क्लर्क, सुपरवाइजर व एसडीओ को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। इनकी वजह से उसने आत्महत्या की। उसे 15 दिन पहले ही नौकरी से निकाला गया था। इससे पूर्व करीब एक साल पहले भी सचिन को नौकरी से निकाल दिया गया था। उसने नौकरी के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत दी थी। इसके बाद ही उसे ज्वाइन कराया गया। अब तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। इस कारण वह परेशान था। मां रजनी देवी विवि में ही महिला सुरक्षा कर्मचारी है।
युवक की मौत ने खड़े किए सवाल
युवक की मौत ने एमडीयू की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विवि में अनुबंध के आधार पर नौकरी लगाने के लिए मोटी रिश्वत लिए जाने का भी खुलासा हुआ है। ये बातें युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखी हैं। अक्सर विवि में अनुबंध के आधार पर नौकरी लगाने के लिए रिश्वत लिए जाने की बात सामने आती रही है।
विज्ञापन
पुलिस को एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। युवक के पास से एक सुसाइड
नोट मिला है। इसकी जांच की जाएगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में रखवा दिया गया है।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी