फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU call job for the umemployment

नए साल में एमडीयू खोलेगा नौकरियों का पिटारा

Sun, 22 Dec 2019 03:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
MDU call job for the umemployment
रोहतक। प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। नया साल इनमें से कुछ को स्थायी रोजगार देने वाला साबित होगा। इसके लिए एमडीयू नौकरियों का पिटारा खोलने जा रहा है। विवि में नॉन टीचिंग के करीब 450 से ज्यादा पद रिक्त हैं। इनमें से क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया पर विवि की ईसी (कार्यकारी परिषद) की बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यह बैठक इसी महीने होनी है।
विज्ञापन

क्लर्क व स्टेनो का क्राइटेरिया हो रहा तैयार
एमडीयू प्रशासन ने क्लर्क व स्टेनो के रिक्त पदों को नियमित भर्ती के जरिए भरने जा रहा है। इसी कड़ी में इन दोनों पदों के क्राइटेरिया तैयार किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इस पर ईसी की बैठक में मंजूरी की मुहर लगना बाकी है। ईसी में ही भर्ती के लिए निकाले जाने वाले पद व अन्य जरूरी फैसले भी होने हैं। इसके बाद योग्य बेरोजगारों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्लर्क के 90 पद पड़े हैं रिक्त
एमडीयू के विभिन्न विभागों में कागजी कार्रवाई संभालने वाले क्लर्कों का अरसे से टोटा है। यह आंकड़ा फिलहाल 90 बताया गया है। यही संख्या विवि ने अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन में जारी की है। इसके अलावा स्टेनो टाइपिस्ट व दूसरे नॉन टीचिंग के पद भी हैं। यह आंकड़ा 450 के करीब बनता है। ऐेसे में क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए तो सौ के करीब बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका कर्मियों के सहारे चलाया जा रहा है काम
एमडीयू में नॉन टीचिंग स्टाफ की कमी बनी हुई है। इसके चलते कामकाज संभालने के लिए ठेके पर कर्मचारी लगाए गए हैं। हाल ही में निजी कंपनी से अनुबंध करने के लिए एक विज्ञापन जारी किया गया है। अनुबंधित कंपनी से कर्मचारी लिए जाएंगे।

कुछ पद हैं रिक्त
विवि में नॉन टीचिंग के कुछ पद रिक्त हैं। इन पर स्थायी नियुक्ति का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्टों की भर्ती की तैयारी है। नए साल की शुरूआत में ही इसके लिए आवेदन जारी किए जा सकते हैं। ईसी की बैठक में पदों, उनके क्राइटेरिया व अन्य मामलों को लेकर फैसला होने पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. गुलशन लाल तनेजा, कुलसचिव, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed