फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU beat SRMU Chennai by a margin of 44-29

एमडीयू ने एसआरएमयू चेन्नई को 44-29 के अंतर से हराया

Mon, 21 Feb 2022 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
MDU beat SRMU Chennai by a margin of 44-29
वाराणसी के रेडर को पकड़ते पुणे कॉलेज के खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। एमडीयू में रविवार को पुरुष वर्ग की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज हुआ। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल यहां मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय करा कर स्पर्धाओं का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की। हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

एमडीयू कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने मेहमानों व खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खेल कैप भेंट की। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को खेल किट भेंट की। मुख्य अतिथि ने सरकार की खेल नीति को खेलों के बढ़ावे के लिए सराहते हुए कहा कि हरियाणा युवाओं का प्रदेश है। यह स्वस्थ प्रांत के रूप में भी पहचान रहता है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन व खुराक के लिए कृषि मंत्री ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कुलपति ने विवि की प्रगति यात्रा व खेल सुविधाओं से परिचित कराते हुए खिलाड़ियों से और बेहतर सुविधा देने का वादा किया। अतिथियों ने उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि कबड्डी चैंपियन टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें एमडीयू की टीम प्रथम, गुरुनानक देव विवि अमृतसर द्वितीय व सीबीएलयू विवि भिवानी तृतीय रहा।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि अखिल भारतीय अंतर विवि कबड्डी स्पर्धा के पहले दिन चार बड़े मुकाबले हुए। इसमें एमजीकेवी वाराणसी ने बीवीपी पुणे को 39-30 के स्कोर से हराया। बीयू तिरुचिरापल्ली ने जीयू गढचिरोली को 52-24 के अंतर से हराया। सीबीएलयू भिवानी ने डॉ. सीवी रमन को 40-31 के स्कोर से हराया। एमडीयू ने एसआरएमयू चेन्नई को 44-29 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed