{"_id":"612942108ebc3e7a037bcfac","slug":"mdu-and-supwa-reserved-one-seat-each-for-the-dependents-of-kargil-martyrs-rohtak-news-rtk6221965122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू व सुपवा ने कारगिल शहीदों के आश्रितों के लिए आरक्षित की एक-एक सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू व सुपवा ने कारगिल शहीदों के आश्रितों के लिए आरक्षित की एक-एक सीट
विज्ञापन
देश का गौरव बढ़ाते हुए कारगिल में शहीद हुए जवानों के आश्रितों व उनके बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। एमडीयू व सुपवा में उच्च शिक्षा के लिए इन्हें आरक्षण दिया गया है। दोनों विवि में सुपरन्यूमेरी सीटों के तहत इनके लिए एक-एक सीट आरक्षित की गई हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शहीदों को सम्मान देते हुए उनके बच्चों के लिए यह व्यवस्था बनाई है।
एमडीयू व सुपवा में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया जोरों पर है। उच्च शिक्षा के लिए विवि में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में विवि प्रशासन ने कारगिल शहीदों के आश्रितों को राहत देने का फैसला लिया है। इसके तहत कारगिल शहीदों के बच्चों के लिए एक-एक सीट आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर यही विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें विवि में प्रवेश के लिए संघर्ष नहीं करना होगा।
कश्मीरी विस्थापितों व ईएसडब्ल्यू को भी आरक्षण
सुपवा ने इस वर्ष कलाकारों के लिए ही नहीं कश्मीरी विस्थापितों व ईएसडब्ल्यू उम्मीदवारों को भी आरक्षण दिया गया है। इसके तहत ईएसडब्ल्यू यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 10 प्रतिशत सुपरन्यूमेरी सीटें तय की गई हैं। इसी तरह कश्मीरी विस्थापितों के लिए भी प्रत्येक कोर्स में एक सीट आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
एमडीयू में खिलाड़ियों को आरक्षण
नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में एमडीयू ने खेलों व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए नई व्यवस्था की है। इसके तहत स्पोर्ट्स की सुपरन्यूमेरी सीट निर्धारित की गई हैं। किसी भी कोर्स में 30 सीटों पर एक व इससे अधिक सीटों पर दो सीट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने व नियमानुसार प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों को भीड़ से अलग विवि में प्रवेश मिल सकेगा।
नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया में कुछ नई व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके तहत कारगिल शहीदों के आश्रितों, खिलाड़ियों, ईएसडब्ल्यू व कश्मीरी विस्थापितों के लिए सुपरन्यूमेरी सीटें आरक्षित की गई हैं। दोनों विवि में उसके कोर्सों व विद्यार्थियों के हिसाब से सीटें आरक्षित की गई हैं। कारगिल शहीदों के सम्मान के साथ एमडीयू का खेलों पर भी विशेष ध्यान है। इन्हें प्रोत्साहन दिया जाएगा।
- प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू व सुपवा