फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MD of LPS Bossard organized yoga camp

Rohtak News: एलपीएस बोसार्ड के एमडी ने लगवाया योग शिविर

Fri, 17 May 2024 04:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
MD of LPS Bossard organized yoga camp
सेठ बिमल प्रसाद जैन की याद में सुभाष नगर स्थित पार्क में वीरवार को नि:शुल्क योग शिविर लगाया गया। इसमें योग साधकों को योग गुरु सरदार हवा सिंह सैनी ने योग सिखाए। योग गुरु ने साधकों से कहा कि मनुष्य और मशीन में कोई फर्क नहीं रह गया है। इसलिए इंसान को विभिन्न बीमारियों ने घेर लिया हैं। योग ऐसी साधना हैं, जिससे मनुष्य हर बीमारी से छुटकारा पा सकता हैं। यह शिविर एलपीएस बोसार्ड के एमडी और प्रमुख समाजसेवी राजेश जैन ने अपने पिताजी की याद में लगवाया हैं। सैनी ने साधकों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, मडूंक आसन, भस्त्रिका, चक्रासन और कपोली प्राणायाम का अभ्यास करवाया। छह दिनों तक चले इस योग शिविर का आज समापन हो गया। इस मौके पर योगाचार्य ईश्वर अग्रवाल, एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण सहगल, सरप्रस्त प्रदीप सहगल, मदनलाल खेड़ा, रमेश जुनेजा के अलावा काफी संख्या में साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed