फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayor will feel the economic pulse of the corporation today

Rohtak News: मेयर आज टटोलेंगे निगम की आर्थिक नब्ज

Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mayor will feel the economic pulse of the corporation today
रोहतक। नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को वित्त व अनुबंध समिति की बैठक होगी, जिसके लिए निगम प्रशासन से चार माह का लेखा-जोखा मांगा गया है। साथ ही प्रशासनिक कारणों के चलते 18 अगस्त को होने वाली हाउस की बैठक चौथी बार टल गई है। अब 24 अगस्त को बैठक के लिए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

मेयर कार्यालय की तरफ से वीरवार को पत्र जारी किया गया, जिसमें निगम प्रशासन को बताया गया कि वित्त व अनुबंध कमेटी की बैठक शुक्रवार को दोपहर बाद करीब चार बजे मेयर के कार्यालय में होगी। नगर निगम एक्ट 40 के तहत मेयर ने यह पत्र जारी किया है, जिसमें अधिकारियों से कहा है कि वह अप्रैल, मई, जून व जुलाई का लेखा-जोखा लेकर आएं।
विज्ञापन


ये मांगा गया ब्योरा
शहर के फुटओवर ब्रिज प्रोजेक्ट का ब्योरा दिया जाए।
बस क्यूशेल्टर को लेकर तैयार रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
शहर के कम्युनिटी सेंटर का ब्योरा दिया जाए।
सार्वजनिक शौचालय की सफाई की स्थिति से अवगत कराया जाए।
निगम के अधिकारी पार्कों के हालात का ब्योरा प्रस्तुत करें।
निगम क्षेत्र की 37 किलोमीटर व एचएसवीपी एरिया के 15 किलोमीटर टूटी सड़कों का ब्योरा दें। निगम ने सड़क नए सिरे से बनाने के लिए क्या किया।
सफाई व्यवस्था को लेकर लगाए गए टेंडर की स्थिति से अवगत करवाएं।
मेडिकल मोड़ पर किराये पर दुकानें देने के लिए टेंडर दोबारा लगाया या नहीं।

यह पार्षद हैं वित्त एवं अनुबंध कमेटी में
अध्यक्ष मेयर मनमोहन गोयल
उपाध्यक्ष राजकमल सहगल, सीनियर डिप्टी मेयर
सदस्य अनिल कुमार, डिप्टी मेयर, प्रशांत पंवार निगम आयुक्त, कृष्ण सहरावत पार्षद वार्ड नंबर एक व कंचन खुराना महिला पार्षद वार्ड नंबर 13



हाउस की बैठक अब 24 अगस्त को
नगर निगम की हाउस की एक बार फिर बैठक टल गई है। निगम प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते आयुक्त 18 अगस्त को बैठक में नहीं आ सके। ऐसे में 24 अगस्त को बैठक तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed