फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mathematicians gathered against corona

ई-मिलन समारोह में कोविड- 19 के खिलाफ एकजुट हुए देश-दुनिया के गणितज्ञ

Mon, 04 May 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
mathematicians gathered against corona
रोहतक। गणित विभाग की ओर से आयोजित ई-मिलन समारोह में शामिल पूर्व व नए विद्यार्थी। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। एमडीयू के गणित विभाग की ओर से सभी वर्तमान एवं पूर्व छात्रों के लिए मैथमेटिक्स इन कोविड-19 विषय पर ई-मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन ऑनलाइन वेबेक्स मीटिंग एप के जरिए हुआ।
विज्ञापन

गणित विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि भारत समेत पूरा विश्व कोरॉना महामारी से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में गणित परिवार के सदस्यों ने संगठित होकर हर तरीके के भय या चिंता को दूर भगाने के लिए इस समारोह का आयोजन किया। यह किसी भी विश्वविद्यालय के विभाग की ओर से किया गया, ऑनलाइन मेल मिलाप के साथ शोध, शैक्षणिक व मनोरंजन का अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने कहा कि विवि के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह समारोह प्रात: 10 बजे शुरू किया गया। इसमें करीब सौ पूर्व छात्र देश के विभिन्न भागों व विदेशों से ई-मिलन समारोह में जुड़े। जबकि 200 से अधिक वर्तमान छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने ई-मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशेष अथिति के तौर पर सेवानिवृत्त प्रो. नेतराम गर्ग, जींद के तहसीलदार डॉ. मनोज अहलावत, केंद्रीय क्राइम ब्रांच से डॉ. पवन भारद्वाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में विभागाध्यक्ष ने कहा संकट की इस घड़ी में यह ऑनलाइन प्लेटफार्म ही हमें एक दूसरे से जोड़ने में सहायक है। लॉकडाउन के इस समय में मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए इस तरीके की ऑनलाइन गतिविधियां बहुत ही कारगर हैं। डॉ. सीमा मेहरा ने समन्वयक के तौर पर संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
प्रो. सुमित गिल ने सह समन्वयक के तौर पर उद्घाटन समारोह के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम दो गतिविधियों का संचालन डॉ. अंजू पंवार ने किया। पहली गतिविधि में मैथमेटिक्स इन कोविड-19 विषय पर ई-प्रेजेंटेशन विभाग के शोधार्थियों ने प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यार्थियों की बनाई गई संदेशवाहक वीडियो दिखाई गई। इस गतिविधि के निर्णायक मंडल में डॉ. सुमीत गिल, डॉ. सीमा मेहरा, डॉ. अंजू पंवार रहे। दूसरी गतिविधि में कोविड-19 पर बनाये गए चार्ट, रंगोली, पेंटिंग्स, पोस्टर्स और मॉडल प्रदर्शित किए गए। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर दलीप सिंह, डॉ. अंजू पवार एवं डॉ. मोनिका रहे।
तीसरी गतिविधि ई-स्टूडेंट्स पार्टी की शुरूआत प्रोफेसर जेएस नांदल ने, या हबीबी गीत से की। उन्होंने सभी छात्रों को स्वस्थ और खुश रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मोनिका ने इस गतिविधि की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और स्वागत संदेश दिया। संचालन स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर्स काजल, हितेश, दीपाली, प्राची ने बहुत ही अनोखे और क्रमबद्ध तरीके से किया। इस गतिविधि के समन्वयक प्रोफेसर अर्चना मलिक, डॉ. सविता राठी व डॉ. मोनिका रहे। इन गतिविधियों में विभाग का वर्तमान छात्र हुस्सम, इराक से जुड़ा रहा। अगली गतिविधि ई- स्टूडेंट-एलुमनी इंटरेक्शन रहा। इस दौरान मंच संचालन डॉ. सविता राठी ने किया। अंतिम गतिविधि ई-एलुमनी मीट रही। इसका संचालन डॉ. जगबीर सिंह ने किया। एकता नरवाल ने सह समन्वयक के तौर पर इस गतिविधि के संचालन में सहयोग दिया। विभाग के कई विशिष्ट एलुमनी सदस्य जीएसटी कमिश्नर मुंबई राजीव मग्गू, प्रो. एससी तनेजा, प्रो. अनिल तनेजा, वीरसेन बत्रा, जीजेयू के डीडीई निदेशक प्रो. कुलदीप बंसल, सीडीएलयू रजिस्ट्रार प्रो. असीम मिगलानी, प्रो. हरीश तनेजा, प्रो. पीपी शर्मा, प्रो. प्रदीप भाटिया, प्रो. सत्या गर्ग, प्रो. सुधीर बत्रा, प्रो. मंजू परुथी, डॉ. कैलाश गुप्ता, डॉ. सतीश खुराना, मीरपुर सुनील बजाज, डॉ. रोहिणी, मुकेश बजाज, सोमनाथ, गुलशन लाल, रोशन लाल, डॉ. महावीर सेमत अनेक विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन की यादों को गीतों व कहानियों के जरिए साझा किया।

कुलसचिव ने स्वरचित कविता व गीत तेरे जैसा यार कहां सुनाया। ई प्रेजेंटेशन में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में पहले स्थान पर चारू बत्रा, दूसरे स्थान पर सुजाता व ज्योति हुड्डा, तीसरे स्थान पर काजल सचदेवा रही। वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर प्राची, दूसरे स्थान पर शीतल व तीसरे स्थान पर निधि रही। ई डिस्पले गतिविधि में रंगोली प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नुपुर, दूसरे स्थान पर प्रीति सोनी रही। पेंटिंग में पहले स्थान पर भावना, दूसरे स्थान पर हिना, तीसरे पर ईशा विरमानी रही। चार्ट प्रतियोगिता में पहले स्थान पर प्रवीण, दूसरे स्थान पर प्रांजल और तीसरे स्थान पर नुपुर रहा। ई-मिलन समारोह में डॉ. शीलू चौधरी, डॉ. सोनिका व विभाग के सभी प्राध्यापक, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed