{"_id":"625325b19aa5ab13c2223aa5","slug":"masked-robbers-left-empty-boxes-in-titauli-police-also-got-video-rohtakcity-news-rtk6435476110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश लुटेरों ने टिटौली में छोड़े खाली डिब्बे, पुलिस को वीडियो भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश लुटेरों ने टिटौली में छोड़े खाली डिब्बे, पुलिस को वीडियो भी मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के सेक्टर एक में हुई 2.62 करोड़ की लूट मामले में पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है। नकदी निकालने के बाद नकाबपोश द्वारा छोड़े गए खाली डिब्बे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये टिटौली के पास एक मकान से बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है।
एटीएम में नकदी डालने वाले कर्मचारियों से रुपये लूटने वाले नकाबपोश बाइक सवार वारदात के बाद जींद की तरफ फरार हुए थे। बदमाशों ने टिटौली के पास लूटी हुई नकदी अपने बैगों में डाली। इसके लिए वहां एक मकान में रुके और नकदी निकाल कर खाली डिब्बे वहीं छोड़ गए। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस उनका पीछे करते हुए टिटौली पहुंची। यहां से खाली डिब्बे बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस को बदमाशों के संबंध में कुछ वीडियो भी मिले हैं। इनके जरिये उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में कुछ पुख्ता तथ्य हाथ लगे हैं। जिस घर में लुटेरों के छोड़े खाली डिब्बे मिले हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, पुलिस ने लूट की वारदात को सुलझाने के लिए बदमाशों पर रखी इनाम की राशि में बढ़ाने की घोषणा की। उनकी सूचना देने या गिरफ्तार कराने वाले को पुलिस पांच लाख रुपये देगी। पहले यह राशि दो लाख रुपये तय की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनाम की राशि में वृद्धि की है।
विज्ञापन
वर्जन:
पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। टिटौली के पास खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। कुछ पुख्ता सबूत भी हाथ लगे हैं। बदमाशों तक जल्द पहुंचने के लिए इनाम की राशि भी बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक।