फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   marry crismus in rohtak

क्रिसमस डे : शहर की तीनों चर्चों में हुई प्रार्थना सभा, पढ़ी गई बाइबिल

Fri, 25 Dec 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 25 Dec 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
marry crismus in rohtak
क्रिसमस पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। जहां ईसाई समुदाय के हर
विज्ञापन
घर में अंतिम दौर में तैयारियां चल रही हैं। वहीं, शहर की तीनों चर्च भी रंग-बिरंगी लाइटों से सज गईं हैं।

 बृहस्पतिवार को आधी रात के समय सभी चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी में प्रार्थना सभा की गई। एक ओर भक्तों ने बाइबल पढ़ी तो दूसरी ओर प्रार्थना की। फिर, छह किलो का केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। शुक्रवार को क्रिसमस की प्रार्थना के बाद मेले की शुरुआत होगी। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

बृहस्पतिवार को रात 11 बजे, अंबेडकर चौक स्थित आल सेंट चर्च में काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग एकत्रित हुए। इसमें चर्च के फादर पीके टेंडी ने प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में प्रार्थना की।

 उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने हमेशा दूसरों की मदद करने और प्यार देने का संदेश दिया है। इसके बाद चर्च में सभी सदस्यों ने मिलकर बाइबिल पढ़ी। फिर, रात 12 बजे छह किलो का केक काटा गया और प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं।
 
10:30 बजे एसपी करेंगे रक्तदान शिविर का उद्घाटन
आल सेंट चर्च के फादर टेंडी ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे क्रिसमस की प्रार्थना सभा होगी। फिर, आरती एजुकेशन सोसायटी और चर्च की प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिसका सुबह 10:30 बजे मुख्यातिथि एसपी शशांक आनंद उद्घाटन करेंगे।

 इसके बाद सुबह 11 बजे क्रिसमस मेले की शुरुआत की जाएगी। यह मेला रात नौ बजे तक लगेगा। इसमें बच्चों के लिए झूले, गेम और स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विजेता होेंगे सम्मानित
चर्च में शाम 4 बजे ड्राइंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, गीत और फैंसी ड्रेस के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि जैन सभा के प्रधान और उद्योगपति राजेश जैन होंगे।

कैथोलिक और विलिवर्स चर्च में होगी प्रार्थना
सुभाष नगर स्थित कैथोलिक चर्च के फादर जॉस ने बताया कि सुबह नौ बजे प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में प्रार्थना सभा होगी। पुराना बस स्टैंड समीप विलिवर्स चर्च के फादर ईमानुएल ने बताया कि चर्च में केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed