फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Markets will remain closed for a week

एक सप्ताह तक बंद रहेंगे बाजार

Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Markets will remain closed for a week
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शहर के व्यापारियों ने बड़ा कदम उठाया है। शहर की विभिन्न मार्केट एसोसिएशन ने एक सप्ताह के लिए बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, दुकान बंद नहीं करने वाले पर 5100 रुपये जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। व्यापारियों का हौसला बढ़ाने के लिए खुद मेयर मनमोहन गोयल उनकी अगुवाई करने निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बाजारों का दौरा किया। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कई शहरों के व्यापारी स्वयं आगे आए हैं। इसी कड़ी में रोहतक के शौरी क्लॉथ मार्केट व लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्केट के व्यापारियों ने शनिवार शाम छह बजे से 10 मई तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। यह सराहनीय है। रोहतकवासियों व सभी एसोसिएशन का आभार प्रकट करते हुए मेयर ने कहा कि शहर के अन्य बाजार भी इसी तरह आगे आकर एक सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लें। इस दौरान सभी अपने घरों में रहें। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

जान है तो जहान है...
शहर के कई व्यापारिक संगठनों ने बाजारों को एक सप्ताह तक बंद करने का निर्णय लिया। संयुक्त रूप से लिए गए इस निर्णय में रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन, झज्जर रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन, सराफा बाजार, मोबाइल एसोसिएशन, फोटोग्राफर वाली गली, लाजपतराय मार्केट व शहर के अन्य बाजार शामिल हैं। सभी ने जान है तो जहान है, पर जोर दिया। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बख्शी ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। कोरोना महामारी की वजह से शहर में आए दिन हो रही अनहोनी ने आत्मा को झकझोर दिया है। इसके बावजूद लोग रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले साल सरकार ने केवल मुट्ठी भर हुई घटनाओं के बाद प्रदेश व देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया था। जबकि इस बार रोहतक शहर में 400 से 500 के लोग रोज संक्रमित हो रहे हैं। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन व वेंटिलेटर का अभाव है। ऐसे में हमें खुद संक्रमण की चेन तोड़नी होगी।
विज्ञापन

दुकान खोली तो 5100 रुपये लगेगा जुर्माना
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि आने वाले एक सप्ताह तक शहर का पूरा सराफा बाजार बंद रहेगा। रेलवे रोड, बड़ा बाजार, गांधी कैंप में चलने वाली दुकानें व सोने चांदी की बनावट से जुड़ा हर व्यक्ति अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेगा। ऐसा नहीं करने पर 5100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। झज्जर रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश सिंघपुरिया ने कहा कि झज्जर रोड की हार्डवेयर की सभी दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगी। खुद को व समाज की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। इसी के साथ शहर में व्यापारियों ने जान है तो जहान है, स्लोगन के पर्चे बांटकर लोगों से आने वाले एक हफ्ते अपने घरों में रहने की अपील की। इस मौके पर चरणजीत बबर, सुरेंद्र डाबड़ा, गगन कुमार, राज कुमार पाहवा, विपिन जैन, अमित वर्मा, सलेश जैन, अशोक कुमार, बिन्नू गर्ग, अशोक गांधी, मुकेश सोनी, रवि कुमार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के लॉकडाउन से मजबूर हो सरकार ने लिया वीकेंड लॉकडाउन का फैसला : गुलशन ईशपुनियानी
शौरी क्लाथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी की अध्यक्षता में एक मीटिंग उनके कार्यालय में हुई। यहां कोरोना महामारी का खतरा बढ़ने के लिए सरकार को दोषी ठहराते हुए बचाव या संक्रमण रोकने के समय रहते उचित कदम नहीं उठाने की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने खुद लॉकडाउन लगाया तो सरकार की नींद टूटी। इसलिए वीकेंड लॉकडाउन की याद आई। ऑक्सीजन की किल्लत से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। न बेड मिल रहे हैं, न ऑक्सीजन। दवाओं की भी किल्लत है। इससे मरीज आहत हैं। सरकार को इस स्थिति से लोगों को उबारने के पर्याप्त उपाय करने चाहिए। महामारी लोगों की जिंदगियां लील रही है और सरकार आंकडे़ दबाने में लगी है। इस मौके पर ईश्वर आहुजा, सुनील मलिक, ईश्वर मित्तल, हरीश अरोड़ा, कमल परुथी, असीम सिंधवानी, सतीश गर्ग, संजय परुथी, मुकंद लाल, प्रशांत खुराना, मुरारी लाल, विजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed