फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha murder case Bhupender Singh Hooda said should get CBI investigation

मनीषा हत्याकांड: हुड्डा बोले- सीबीआई जांच करवाए सरकार, सुसाइड थ्योरी पर परिजनों ने उठाए सवाल, फफक पड़े दादा

Mon, 18 Aug 2025 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/भिवानी
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Aug 2025 07:25 PM IST
सार

भिवानी जिले के लोहारू उपमंडल के गांव सिंघानी में नहर के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला शिक्षिका का शव बाजरे के खेत में मिला। सात दिन बाद भी शिक्षिका मनीषा की मौत रहस्यमय बना हुआ है। हत्या या आत्महत्या, अभी यही तय नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Manisha murder case Bhupender Singh Hooda said should get CBI investigation
मनीषा का दादा और मनीषा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि परिवार की मांग को मानते हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। क्योंकि पूरे मामले में अब तक हरियाणा सरकार और पुलिस की भूमिका गैर जिम्मेदाराना रही है। हुड्डा सोमवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


हुड्डा ने आरोप लगाया कि मनीषा हत्याकांड को सुसाइड साबित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरी तरफ नृशंस वारदात को अंजाम देने वाले अब तक आजाद घूम रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन वारदात सामने आ रही हैं। लोहारू में मनीषा की हत्या के बाद अब जींद में भी बच्चों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरुग्राम में कलाकारों पर फायरिंग की गई। प्रदेश में रोज तीन से चार हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मनीषा हत्याकांड मामले में पुलिस की थ्योरी से परिजन भी अनभिज्ञ हैं। मनीष की मौत के पांच दिन बाद परिजनों को सोशल मीडिया से सोमवार को पता चला कि सुसाइड नोट मिला है। जबकि परिजनों ने सुसाइड थ्योरी पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं मीडिया के सामने मनीषा के दादा रामकिशन भी फफक पड़े। रामकिशन ने बताया कि पौती सारी बातें साझा करती थी। पौती मनीषा तीन साल का नर्सिंग कोर्स करना चाहती थी। दादा ने मनीषा को कोर्स के लिए खर्चा देने की बात कही थी। वहीं मनीषा के परिजनों ने बताया कि सुसाइड करने वाला कैसे अपना गला काट लेगा और चेहरे पर तेजाब कैसे छिड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने पहले सुसाइड नोट की कोई भी बात उन्हें नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की ओर से उठाए गए फर्जी वोटर के मामले पर हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी से पहले चुनाव आयोग को खुद हलफनामा देना चाहिए कि कहीं भी फर्जी वोटर या एक-एक आदमी के दो-दो वोट नहीं हैं। अगर आयोग लिखकर देता है तो उसको अनगिनत सबूत देने के लिए तैयार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी कमियां छुपाने के लिए राहुल गांधी से हलफनामा मांग रहा है। आयोग पूरी तरह भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहा है। यह देश के लोकतंत्र के लिए घातक स्थित है। क्योंकि लोकतंत्र तभी मजबूत रहेगा, जब तमाम संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र तौर पर कार्य करेंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद शादीलाल बतरा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed