{"_id":"5791363c4f1c1b5a3dc4bac1","slug":"manish-grover-mla-minister-rohtak-hudda-minister-list-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रोवर को हुड्डा के घर में अकेले भाजपा विधायक व सीएम के करीबी होने का मिला फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रोवर को हुड्डा के घर में अकेले भाजपा विधायक व सीएम के करीबी होने का मिला फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 22 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार मंत्रीमंडल विस्तार में रोहतक की हिस्सेदारी भी तय हो गई है। क्योंकि राजभवन से विधायक मनीष ग्रोवर को राज्यमंत्री बनाए जाने का न्यौता मिल गया है। वह शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मनीष ग्रोवर को पूर्व सीएम हुड्डा के गृह जनपद में अकेले भाजपा विधायक व सीएम के करीबी होने का फायदा मिला है। क्योंकि मनीष ग्रोवर की हुड्डा का किला ढहाने में अहम योगदान रहा था। वहीं माना जा रहा है कि अपने गृह जनपद को सीएम एक मंत्री पद देकर विकास को तेजी देना चाहते है।
विधायक मनीष ग्रोवर पहले भी कई बार भाजपा के झंडे के नीचे रहकर चुनाव लड़े, लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बावजूद उन्होंने भाजपा का दामन नहीं छोड़ा और वह अपनी पहचान भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में बनाने में कामयाब रहे। यही कारण रहा कि जब प्रदेश में भाजपा का दबदबा रहा तो पार्टी ने उनपर ही भरोसा जताते हुए शहर सीट से टिकट दिया और उसपर ग्रोवर पूरी तरह से खरे भी उतरे। ग्रोवर ने हुड्डा के गृह जनपद में उनके करीबी कहे जाने वाले कई बार विधायक रहे बीबी बतरा को हराकर हर किसी को चौंका दिया। लोगों ने ग्रोवर को विधायक बनाया तो वह भी उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने में लगे। विधायक मनीष ग्रोवर की अधिकतर समय जनता के बीच भागीदारी रहती है और उनकी समस्याओं को सुलझाने में वह सुबह से जुट जाते है। अपनी इस छवि के कारण ही वह सीएम खट्टर की बेस्ट लिस्ट में शामिल हो गए। हालांकि हुड्डा के गृह जनपद में अकेले विधायक होने के कारण पार्टी में उनका अलग ही कद था। लेकिन अपनी कार्यशैली और पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहने से वह सीएम के विश्वासपात्रों में शामिल होते चले गए। सीएम के सामने क्षेत्र की समस्याएं लगातार रखने से भी ग्रोवर पीछे नहीं रहते है। इसका ही फायदा ग्रोवर को अब राज्यमंत्री बनाकर मिल रहा है। हालांकि पहले भी एक बार ग्रोवर को मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं चली थी, लेकिन उस समय उनको मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिल सकी थी। माना जा रहा है कि उनको पब्ल्कि हेल्थ की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, लेकिन यह पूरी तरह से मंत्री बनने के बाद ही तय होगा।
मुझे मंत्री पद की शपथ के लिए बुलावा आया है। मुझे जिस भी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे बखूबी निभाया जाएगा। मंत्री के लिए भरोसा जताने पर मैं सीएम का आभार भी जताता हूं। मनीष ग्रोवर, विधायक रोहतक