फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   manish grover, minister, chief minister, manish grovers's mother furnal, rohtak

मंत्री ग्रोवर की माता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम और मंत्री

Fri, 09 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 09 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
manish grover, minister, chief minister, manish grovers's mother furnal, rohtak
सांत्वना देने के लिए घर भी लगा रहा लोगों का जमावड़ा, बुधवार देररात हुआ था 94 साल की सीता देवी का निधन - फोटो : amar ujala
शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर की माता सीता देवी के अंतिम संस्कार में सीएम समेत दूसरे मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे। नेताओं, व्यापारियों, अधिकारियों सभी ने अंतिम संस्कार में शामिल हो राज्यमंत्री और उनके परिवार को सांत्वना दी। शीला बाईपास स्थित रामबाग में मंत्री की माता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रोवर की माता सीता देवी (94) पिछले कई दिनों से बीमार थीं। बुधवार देररात उनका पीजीआई में देहांत हो गया। प्रदेशभर से नेता, व्यापारी और आमजन सांत्वना व्यक्त करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह ही मंत्री के डीएलएफ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच गए। दोपहर सवा एक बजे पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा वाहन से शीला बाईपास स्थित रामबाग में लाया गया। यहां पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, मंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक रणधीर कापड़ीवास, नरेश कौशिक, सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने मंत्री की माता को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


कल होगा चौथा

सीता देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके चार बेटे मनीष ग्रोवर, सुंदर ग्रोवर, प्रेमनाथ ग्रोवर और सतीश ग्रोवर के अलावा बहू, पौत्र व पौत्रियां है। मंत्री ग्रोवर ने बताया कि उनकी माता के चौथे की रस्म शनिवार को सुबह सात बजे होगी। इसके लिए वे सुबह सात बजे आवास से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी की भरपाई कोई दूसरा नहीं कर सकता: सीएम

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसी के चले जाने की भरपाई कोई दूसरा नहीं कर सकता है, लेकिन विधि के विधान के आगे इंसान बेबस है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर मंत्री मनीष ग्रोवर व उनके परिवार को सहन शक्ति दे। वहीं दिवंगत आत्मा को भगवान अपने चरणों में स्थान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed