{"_id":"68e580a96746292eab072a5a","slug":"man-was-killed-with-an-axe-after-a-fight-accused-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-740997-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झगड़ा करने पर कुल्हाड़ी से मारकर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झगड़ा करने पर कुल्हाड़ी से मारकर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 Oct 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। गांव गिझ़ी में हुई प्रदीप की हत्या के आरोपी पवन उर्फ काला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। हत्या के साथ केस में एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ दिया गया है।
पूछताछ में आरोपी पवन ने खुलासा किया है कि वह प्रदीप का दोस्त था। एक माह बाद गांव में आया था इसलिए अपने दोस्तों के साथ शराब ठेके के पास पार्टी की। वहां पर प्रदीप आ गया। चौबारे में मिलकर दो बोतल और शराब पी। इस दौरान प्रदीप और पवन में कहासुनी हो गई।
उस समय तीन अन्य दोस्तों ने दोनों को अलग-अलग करके चले गए। पवन घर आ गया लेकिन मोबाइल फोन भूल आया। दूसरी बार जब वह प्रदीप के घर मोबाइल फोन लेने गया तो फिर से कहासुनी हो गई। पवन ने कहा कि प्रदीप गाली देने लगा।
विज्ञापन
वह स्कूटी लेकर घर आया और कुल्हाड़ी लेकर दोबारा गया और प्रदीप के चेहरे व गर्दन पर तीन वार किए। इससे प्रदीप गली में गिर गया। वह मौके से भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।