किसान और महिला मजदूर पर गिरा मिट्टी का तोंदा, दबने से चली गई दोनों की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गढ़ी बाला के पास खेतों से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के पास मिट्टी का तोंदा झोपड़ी पर गिरने से किसान और महिला मजदूर की मौत हो गई। परिजन खेत में गए तो मामले का पता लगा। दोनों को मलबे से बाहर निकाला। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बारोटा चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गढ़ी बाला निवासी सुरेंद्र (42) ने केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास स्थित अपने खेत में टमाटर की पौध उगा रखी है। गुरुवार को सुरेंद्र गांव की महिला सोमवती (25) के साथ खेत में टमाटर तोड़ने के लिए गया था। काम के दौरान दोनों झोपड़ी में चले गए।
इसी दौरान मिट्टी का तोंदा झोपड़ी पर आ गिरा। सुरेंद्र और महिला दोनों मलबे में दब गए। दोपहर बाद सुरेंद्र के परिजन खेत में पहुंचे तो हादसे का पता चला। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मलबे से निकला गया। बाहर निकालने के दौरान दोनों की मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद बारोटा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। दोनों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
जांच की जा रही है
गढ़ी बाला के खेतों में मिट्टी का तोंदा झोपड़ी पर गिरने से किसान और महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।-युद्धवीर, प्रभारी, बारोटा चौकी