फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make in India into Make for the World: Devendra Atri

मेक इन इंडिया को मेक फॉर द वर्ल्ड बनाए : देवेंद्र अत्री

Mon, 27 Oct 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Make in India into Make for the World: Devendra Atri
उचाना। पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प में स्वदेशी अभियान व आत्मनिर्भरता मूल मंत्र साबित होंगे। आज प्रत्येक भारतीय का दायित्व है कि वो बाजार में स्वदेशी उत्पादों को खरीदे और अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया को मेक फॉर द वर्ल्ड बनाए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने स्वदेशी अनुकूल विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वे रविवार को उचाना शहर के आर्य समाज मंदिर पहुंचे थे। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पदाधिकारियों, कायकर्ताओं एवं आमजन के साथ सुना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा स्वदेशी का विचार हमारे लिए नया नहीं है यह हमारी स्वतंत्रता का आधार रहा है। आज हमें मिलकर यह संकल्प लेना है कि हम स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भरता के कदमों के साथ देश को विकसित भारत बनाने में भरपूर योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्री ने प्रबुद्ध जनों से स्वदेशी उत्पादों को खरीदने व उनकी बिक्री को बढ़ावा देने का आह्वान किया, ताकि मेक इन इंडिया को मेक फॉर द वर्ल्ड बनाने में सबका योगदान रहे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बिचौलिए से लेकर भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, मंडलध्यक्ष सतीश जांगड़ा, नरेश सौंगरी, सतीशो देवी, रणधीर पांचाल, प्रवीण गर्ग, शीशपाल चहल, सत्यवान दुर्जनपुर, सतीश जोगी, मांगे राम शर्मा, दीपक कापड़ो, विकास बंसल, सतीश मित्तल, विनोद बंसल,पाली और यशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed