{"_id":"65321973f81c7f55c6079ab8","slug":"major-action-of-hsvp-in-rohtak-bulldozer-fired-on-naveen-jaihind-garden-room-and-tin-shed-demolished-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में एचएसवीपी की बड़ी कार्रवाई: नवीन जयहिंद के बाग पर चलाया बुलडोजर, एक कमरा व टीन शेड किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में एचएसवीपी की बड़ी कार्रवाई: नवीन जयहिंद के बाग पर चलाया बुलडोजर, एक कमरा व टीन शेड किया ध्वस्त
Fri, 20 Oct 2023 11:47 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:47 AM IST
सार
रोहतक में एचएसवीपी ने नवीन जयहिंद के बाग पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई प्रशासक श्वेता सुहाग व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनोज कुमार की देखरेख में की गई। इस दौरान बाग में बुलडोजर से एक कमरा व टीन शेड को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद के घर पर चलाया बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के सेक्टर छह स्थित बाग की विवादित जमीन पर शुक्रवार अल सुबह एचएसवीपी ने बुलडोजर चलाया। एचएसवीपी प्रशासक श्वेता सुहाग व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनोज कुमार की देखरेख में यहां निर्माण व टीन शेड गिराया गया। इस कार्रवाई के दौरान बाग परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार अल सुबह प्रशासनिक टीम बाग में पहुंची। यहां बुलडोजर की मदद से प्रशासन ने निर्माण व टीन शेड गिराने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। बाग में प्रवेश द्वार पर बना कमरा व अंदर टीन शेड गिराने की कार्रवाई के दौरान नवीन जयहिंद अदालती दस्तावेज लेकर पहुंचे। इनकी जांच पड़ताल के बाद अधिकारियों ने उन्हें दस दिन का समय देते हुए स्टे संबंधी या अन्य दस्तावेज दिखाने का समय दिया है। इसी बीच सामान भी हटाना है। दस्तावेज नहीं होने पर बाग की जमीन पर कब्जा ले लिया जाएगा। बाग में काफी समय से नवीन जयहिंद व अन्य लोग रह रहे थे।
विज्ञापन
स्टे संबंधी दस्तावेज नहीं मिले
टीम कब्जा कार्रवाई के लिए आई है। यहां कुछ दस्तावेज दिखाए गए हैं। इनमें स्टे संबंधी दस्तावेज नजर नहीं आए हैं। इनके पास स्टे दस्तावेज हैं तो वे कार्यालय में आकर दिखा सकते हैं। इसके लिए इन्हें समय दिया गया है। यह विभागीय कार्रवाई है। राजनीति शामिल नहीं है।
विज्ञापन
राजबीर राठी ने जताया था मालिकाना हक
बाग की जमीन को अपना बताते हुए राजबीर राठी ने मालिकाना हक जताया था। इस संबंध में हाल ही में नवीन जयहिंद के साथ पत्रकार वार्ता कर दावा भी किया गया था। इस जमीन पर कुछ लोगों को प्लाट दिए जाने व यहां उगे अनेक हरे पेड़ों को काटने पर भी आपत्ति जताई गई थी।
बाग के पेड़ नहीं काटे जाएंगे
सेक्टर छह स्थित बाग में अनेक पेड़ उगे हुए हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, आंवला, बेर व अन्य फल एवं छायादार पेड़ शामिल हैं। प्रशासन ने भी इन पेड़ों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने का विश्वास दिलाया है।
जांच अधिकारी के अनुसार
बाग में कार्रवाई के लिए आए हैं। यहां एक कमरा व चारदीवारी तोड़ी गई है। एक कमरा बचा हुआ है। इसमें कीमती सामान बताया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन्हें दस दिन का समय दिया है। इस बारे में लिखित में भी लिया गया है। ये खुद जमीन खाली नहीं करते हैं तो दोबारा कब्जा कार्रवाई करके इसे खाली कराया जाएगा। -श्वेता सुहाग, प्रशासक, एचएसवीपी।