फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Main accused in Naresh murder case arrested

नरेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी काबू

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Main accused in Naresh murder case arrested
रोहतक। पुलिस की टीम ने बहुअकबरपुर निवासी नरेश की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गांव निवासी ओमबीर को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया। यहां से इसे पूछताछ के लिए पुलिस को रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी थाना बहुअकबरपुर निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह भाली आनंदपुर में युवक की हत्या की सूचना मिली। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लिया और उसकी पहचान शुरू की। मृतक की पहचान बहुअकबरपुर निवासी नरेश के रूप में हुई। उसके भाई के बेटे निखिल की शिकायत के पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निखिल के पिता पांच भाई हैं। इनमें चार की मृत्यु हो चुकी है। निखिल का चाचा नरेश उर्फ बिल्लु मेहनत-मजदूरी का काम करता है। नरेश उर्फ बिल्ली 29 अप्रैल की रात अपने प्लाट में साथी सुखचेन, धोनी, धर्म व ओमबीर निवासी बहुअकबरपुर के साथ बैठकर खा-पी रहा था। रात करबी 9 बजे के आस-पास नरेश उर्फ बिल्ली के साथी जगदीश को छोड़कर अपने घर चले गए। इसके बाद रात करीब 12 बजे झगड़े की आवाज से निखिल ने उठकर देखा तो निखिल के चाचा व ओमबीर आपस में लड़ रहे थे। झगड़ा खत्म कर नरेश अपनी चारपाई पर लेट गया। ओमबीर नरेश के पास नीचे जमीन पर लेट गया। सुबह करीब 5:15 बजे निखिल उठकर अपनी भैंसों को खोलकर दूसरी तरफ बांध रहा था तो उसने देखा कि नरेश के सिर पर चोटें लगी है। वह खून से लथपथ पड़ा है। इन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस व सीआईए टीम जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed