फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lucknow bought Deepak Hooda for 5 crores 75 lakh

आईपीएल नीलामी: लखनऊ ने रोहतक के दीपक को 5.75 करोड़ में खरीदा, परिवार में खुशी का माहौल

Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
सार

दीपक के भाई आशीष हुड्डा ने बताया कि दीपक हुड्डा लगातार टूर्नामेंट खेलने में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि बड़े भाई का लक्ष्य विश्व कप में शानदार प्रदर्शन है।

विज्ञापन
Lucknow bought Deepak Hooda for 5 crores 75 lakh
दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट की जगमग दुनिया में एक और नाम जुड़ गया है। अपने शानदार खेल व बेहतर प्रदर्शन के बूते भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले रोहतक के दीपक हुड्डा को आईपीएल में भी बड़ा अवसर मिला है। आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दीपक को 5.75 करोड़ में खरीदा है।

विज्ञापन


खिलाड़ी को मिली इस उपलब्धि के चलते परिवार में खुशी का माहौल है। प्रगति पथ पर अग्रसर खिलाड़ी बेहद सावधानी के साथ एक-एक कदम बढ़ा रहा है। यह कहना है दीपक के भाई आशीष हुड्डा का। वे भाई के आईपीएल में चयन के बाद अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोहतक के पौलंगी गांव में जन्मे उभरते क्रिकेट स्टार दीपक हुड्डा लगातार टूर्नामेंट खेलने में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि बड़े भाई का लक्ष्य विश्व कप में शानदार प्रदर्शन है। इससे पूर्व देश की सीनियर टीम व टी-20 में जगह मिलने पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पहले इस जिम्मेदारी को निभाते हुए चयनकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में जगह मिलना गौरवपूर्ण है। इस ऐतिहासिक पल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। परिवार का पहला बेटा क्रिकेट के खेल मैदान पर उतरा है। आईपीएल में भी जगह मिली है। यह क्रिकेट में बेहतर भविष्य के संकेत हैं। यहां अपनी मेहनत व प्रदर्शन से जगह बनानी है। 


पिता हैं आदर्श, पल-पल की मदद 
आशीष हुड्डा ने बताया कि पिता जगबीर सिंह हुड्डा से प्रेरित होकर भाई ने खेल की दुनिया में कदम रखा। पिता एयरफोर्स में कबड्डी टीम का मजबूत हिस्सा रहे हैं। वे हम दोनों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने न केवल मार्गदर्शन किया, बल्कि पल-पल मदद भी की। हमें खेल मैदान तक लाने ले जाने, मेहनत करने के लिए प्रेरित करने, खेल का अभ्यास कराने हर काम में सहयोग किया। अनेक बार तो खुद भाई के लिए गेंदबाजी करते रहे हैं। मां प्रवेश गृहिणी हैं। वे भी हमें सहयोग करती हैं। अपना काम छोड़ कर पहले हमारी जरूरतें पूरी करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed