फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   lover with women scap

प्रेमी संग गई महिला, परिजनों ने काटा पुलिस चौकी में हंगामा

Sun, 20 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 20 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
पाड़ा मोहल्ले में शनिवार शाम को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई।
विज्ञापन


महिला के अपहरण की बात कह परिजनों ने सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ा तो सब्जी मंडी थाना एसएचओ ने महिला से फोन पर बात की।

हालांकि महिला ने खुद की मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात स्वीकारी। इसके बाद हंगामा कर रहे परिजन भी लौट गए।

दरअसल, एक महिला ने पाड़ा मोहल्ला निवासी युवक से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों बाद महिला गुड़गांव के एक वकील के संपर्क में आ गई। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शनिवार सुबह महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई।

इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन महिला के अपहरण की सूचना लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। सलारा मोहल्ला चौकी के पास हंगामा भी काटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख सब्जी मंडी एसएचओ टीम सहित मौके पर पहुंचे और महिला के मोबाइल पर संपर्क साधा। एसएचओ को महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से किसी के साथ गई है। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


-----
महिला के पति ने बताया था कि उसका पत्नी के साथ तलाक का केस अदालत में विचाराधीन है। वहीं, जब महिला से संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन कुमार, सब्जी मंडी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed