{"_id":"630d13c67269297ee528775a","slug":"lost-five-lakh-rupees-in-the-greed-of-buying-gold-ornaments-rohtakcity-news-rtk6565017136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के गहने खरीदने के लालच में गंवा दिए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के गहने खरीदने के लालच में गंवा दिए पांच लाख रुपये
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद संदिग्ध।
क्षेत्र के गांव फरमाना में एक बड़ी ठगी का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक गृहिणी से सस्ते दामों पर सोने के गहने बेचने का झांसा देकर एक कथित ठग ने पांच लाख के बदले नकली सोने के गहने थमा दिए तथा रफू चक्कर हो गया। कथित ठग की तस्वीर पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
शिकायत में मूर्ति देवी निवासी फरमाना बादशाहपुर ने बताया कि वह सुबह आठ बजे घर पर थी। उसी समय एक व्यक्ति उनके घर आया। उसने अपना नाम राजू बताते हुए कहा कि वह राजस्थान के पाली गांव का रहने वाला है। उसके पास सोने के गहने हैं तथा उसे पैसे की जरूरत है। बताया कि उसकी मां बीमार है, इसके चलते उसे इलाज के लिए पैसे चाहिए। बताया कि उसने सोने की चैन जैसी दिखाई देने वाली वस्तु उसे दे दी तथा बदले में पांच लाख रुपये ले गया। इसके जाने के बाद उसने आभूषणों की जांच कराई तो वे सोने के न होकर अन्य धातु के थे। उनका वजन किया तो 1 किलोग्राम 230 ग्राम हुआ। अपना नाम राजू बताने वाले व्यक्ति ने उसके साथ ठगी की है।
मामा का कर्ज उतारने के लिए उधार ली थी रकम
पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि उनकी गांव में परचून की दुकान है। संदिग्ध व्यक्ति कुछ दिन से उनकी दुकान से सामान खरीदता रहा। उसने अपने आप को ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर बताया था। एक दिन मौका पाकर वह ठगी कर गया। बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने मकान बनाया था। उस समय अपने मामा के यहां से पांच लाख कर्ज लिया था। अब उसने अपने मामा का कर्ज उतारने के लिए ये रकम किसी से उधार ली थी। बताया कि एक दो दिन में वह मामा के यहां देने थे। इसी बीच ठगी हो गई। इससे परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
ठग की तस्वीर हो गई कैद
कथित ठग की तस्वीर पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कथित ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर तलाश शुरू की है।