फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Looted 48 thousand rupees by hitting the butt of a pistol in the head of a policeman

पुलिसकर्मी के सिर में पिस्तौल की बट मारकर लूटे 48 हजार रुपये

Thu, 17 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Looted 48 thousand rupees by hitting the butt of a pistol in the head of a policeman
Looted 48 thousand rupees by hitting the butt of a pistol in the head of a policeman
रोहतक। गांव करौथा में शराब ठेकेदार के पुलिसकर्मी भाई के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। घायल करने के बाद आरोपी उससे साढ़े 48 हजार की नकदी लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को तुरंत पीजीआई ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीजीआई पहुंच कर घायल पुलिसकर्मी के बयान लेकर एक नामजद सहित 4 अन्यों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में सोमबीर निवासी गांव करौथा ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी करता है। एक माह की छुट्टी पर आया है। कोरोना महामारी के चलते वह वापस ड्यूटी पर नहीं जा सका। 14 सितंबर को वह अपने भाई ओमबीर के ढाबे पर बैठा था। इसी वक्त बालंद रोड स्थित शराब ठेके के सेल्समैन का फोन आया कि 2-3 युवक उसके साथ बदतमीजी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह ठेके पर गया तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसी वक्त गांव का दीपक 2-3 युवकों के साथ आया और उसके साथ मारपीट की। दो अन्य युवकों ने पिस्तौल का बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। सोमबीर का कहना है कि बालंद रोड पर उसके भाई ने अन्य हिस्सेदार के साथ मिलकर शराब का ठेका छुटवा रखा है। आरोपियों ने मारपीट कर उसकी जेब में ठेके की सेल 34 हजार रुपये और 14820 रुपये ढाबे का कैश था, जिसे आरोपियों ने लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed