फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Sabha: List of BJP Haryana star campaigners released

Lok Sabha: भाजपा हरियाणा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नरेंद्र मोदी सहित ये 40 नेता करेंगे प्रचार

Wed, 01 May 2024 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 07:11 PM IST
सार

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनिल विज का नाम भी है। जबकि अनिल विज अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर प्रचार करने से मना कर चुके हैं। अब देखना होगा कि वह इस जिम्मेदारी को किस प्रकार से निभाते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha: List of BJP Haryana star campaigners released
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हो गई है। लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। उनके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नाम है। तीसरे नंबर पर राजनाथ सिंह का नाम है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने हरियाणा में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैलियों की तिथि व स्थान तय करने के लिए बुधवार देर शाम पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मंथन हुआ।
विज्ञापन


प्रचार के लिए यह बड़े नेता उतरेंगे मैदान में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी व मनिंदर सिंह सिरसा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

कुलदीप बिश्नोई और अनिल विज का नाम भी सूची में
भूपेंद्र सिंह यादव, डॉ. सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, डॉ. सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई, सुभाष बराला, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, फणीन्द्र नाथ शर्मा, अनिल विज, कवर पाल गुर्जर, राम बिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, विशंभर वाल्मीकि, रणबीर गंगवा, रामचंद्र जांगड़ा, सुनीता दुग्गल और अशोक तंवर भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed