फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   lock down

थर्मल स्क्रैनिंग के बाद ही शहर में मिलेगा प्रवेश

Sun, 05 Apr 2020 05:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
lock down
आवश्यक सामग्री लेकर नाके से गुजरने वाले वाहन चालक की थर्मल मीटर से जांच करता पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
अब किसी भी राहगीर या वाहन चालक के शहर में प्रवेश करने से पहले शरीर के तापमान की जांच करानी होगी। तापमान की जांच वहां मौजूद पुलिसकर्मी थर्मल मीटर के जरिये करेंगे। यह व्यवस्था रविवार से लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अब शहर में प्रवेश करने वाले हर शख्स का ब्योरा भी वहां मौजूद नगर परिषद कर्मचारियों से दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद लोग अभी भी अपने घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे। वेबजह घुमने वाले वाहन चालकों पर सख्ती बरतते हुए चालान किए जा रहे हैं। रविवार से पुलिस ने नई व्यवस्था लागू कर दी है और इसके तहत अब शहर में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के तापमान की जांच होगी। नाके से गुजरने वालों को रोककर रविवार को पुलिसकर्मियों ने शरीर के तापमान की जांच की। अगर थर्मल मीटर किसी के शरीर का तापमान 42 डिग्री दर्शाता है तो उसे अनुमति पत्र होने के बावजूद अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि रविवार को रावलधी टी-प्वाइंट पर नाके पर ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को थर्मली मीटर मुहैया करवा दिए गए हैं और यहां से गुजरने वाले प्रत्येक शख्स के शरीर का तापमान जांचा जाएगा।
विज्ञापन

ये ब्योरा किया जाएगा दर्ज
अगर आप वाहन लेकर पुलिस नाके से गुजरेंगे तो वहां नगर परिषद का एक कर्मचारी वाहन सवारों का ब्योरा दर्ज करेगा। गाड़ी या दुपहिया वाहन पर कितने लोग सवार हैं, उनके नाम क्या हैं, कहां से आए हैं और कहां जाना है, ये जानकारियां कर्मचारी को बतानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed