फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   LMS portel help in corona virus danger

कोरोना महामारी में विद्यार्थियों के पढ़ाई के नुकसान की भरपाई कर रहा है एलएमएस पोर्टल

Tue, 24 Mar 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
LMS portel help in corona virus danger
रोहतक। कोरोना का संक्रमण महामारी का रूप ले चुका है। एमडीयू प्रशासन ने कैंपस में 31 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है। विवि प्रशासन का दावा है कि अवकाश के बावजूद विद्यार्थी अपनी पढ़ाई नियमित रूप से कर पा रहे हैं। प्रशासन ने अपने विद्यार्थियों को ई-कंटेंट उपलब्ध कराया है। विवि के सभी 38 विभागों ने अपना ई-कंटेंट सेलेब्स अनुसार एलएमएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप व ईमेल ग्रुप पर डाला लर्निंग मैटीरियल
एमडीयू के शिक्षकों ने अपनी कक्षा अनुसार ई-कंटेंट तैयार कर लिया है। यह कंटेंट पीडीएफ, पीपीटी, डॉक फाइल, टैक्सट व वीडियो के रूप में है। इसे विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए उनके कक्षानुसार व्हाट्सअप व ई-मेल ग्रुप बनाए गए हैं। इन पर यह ई-कंटेंट डाल दिया है। यहां से विद्यार्थी इन्हें डाउन लोड कर पढ़ाई कर पा रहे हैं। बेहतर व्यवस्था के लिए एक विद्यार्थी व एक शिक्षक को ग्रुप का कोर्डिनेटर बनाया गया है। इसके अलावा घर बैठे अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एमडीयू के डीडीई ने भी स्टडी मैटीरियल मुहैया कराया है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने तलाशा लर्निंग रिसोर्स
विवि के शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लर्निंग रिसोर्स भी तलाशा है। यह स्टडी मैटीरियल ऑनलाइन तलाश कर इसके लिंक विद्यार्थियों को मुहैया कराए गए हैं। इसमें एनपीटीईएल, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी रिसोर्सिस, ई पीजी पाठशाला एनएमई-आईसीटी, आनलाइन स्वयं, सीईसी नई दिल्ली रिसोर्सेस, यूजीसी एमओओसीज रिसोर्सेस, स्वयं प्रभा, टीचर यूट्यूब रिसोर्सेस, इग्नू व विद्या-मित्रा ई कंटेट पोर्टल सरीखे कई ऑनलाइन फ्री डिजिटल रिसोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने छुट्टी के दिनों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में व्यस्त रखने की योजना बनाई है। इसके तहत उनके शिक्षक उन्हें असाइनमेंट मुहैया करा रहे हैं। ये असाइनमेंट उन्हें परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे। परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से जुड़े नोट्स भी मुहैया करा जा रहे हैं।
- प्रो. संतोष नांदल, एचओडी अर्थशास्त्र विभाग, एमडीयू।
विवि प्रशासन ने कोरोना वायरस के कारण विद्यार्थियों को ई-कंटेंट मुहैया कराने की योजना बनाई है। इसे सिरे चढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिक्षकों ने अपना लर्निंग मैटीरियल एलएमएस पोर्टल के साथ व्हाट्सअप व ई-मेल ग्रुपों पर डाल दिया है। इससे विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई जारी रख सकेंगे। किसी तरह की समस्या आने पर वे समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं।

- प्रो. नसीब सिंह गिल, डायरेक्टर, डिजिटल लर्निंग सेंटर, एमडीयू।
विवि ने विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देने का प्रयास किया है। इसके लिए ई-कंटेंट के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षकों ने उनके लिए असाइनमेंट व जरूरी नोट्स तैयार किए हैं। इससे वे परीक्षा की घर रहते हुए भी बेहतर तैयारी कर पाएंगे।
- प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed