फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   lawyers got raged on no electricity, two hour jam

बिजली नहीं आने पर भड़के वकील, दो घंटा जाम

Thu, 10 Jul 2014 02:28 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Thu, 10 Jul 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से बार एसोसिएशन के चैंबरों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए वकील बुधवार को सड़क पर उतर आए। वकीलों ने 12 बजे सोनीपत स्टैंड और कोर्ट के बाहर जाम लगा दिया। पौना 2 घंटे जाम में वकीलों का गुस्सा आमजन पर भारी रहा। कुछ राहगीरों के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


बिजली निगम एक्सईएन के साथ एक वकील ने धक्कामुक्की की और उनका गला पकड़ लिया। उन्हें धकेलते हुए 15 फुट तक ले गए। दो मुख्य सड़कों पर जाम से राहगीर तपती दोपहरी में फंस गए। एक्सईएन के आश्वासन पर वकीलों ने जाम खोल दिया। कुछ समय बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


एक्सईएन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने जाम लगाने वाले 40 वकीलों पर केस दर्ज किया है। इससे पहले बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट के नेतृत्व में वकीलों ने बैठक की। बैठक से बाहर आते ही वकील सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि पिछले कई दिनों से बार में लाइट की भारी दिक्कत चल रही है।

एक सप्ताह से तो सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लाइट ही नहीं आ रही है। अधिकारियों से बार-बार बातचीत करने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। कुछ वकीलों ने उग्र रूप धारण कर लिया। जाम में से गुजरने का प्रयास करने वाले कुछ राहगीरों के साथ वकीलों ने मारपीट तक की।

मीडियाकर्मी फोटो लेने लगे तो वकीलों ने कैमरे पकड़ने का भी प्रयास किया। कुछ वकीलों ने तो बेल्ट निकाल ली और राहगीरों पर खूब फटकारते नजर आ रहे थे। जाम के एक घंटे के बाद एसडीएम दलबीर आए और समझाया। लेकिन वकीलों ने एसडीएम से बात नहीं की।

उन्होंने कहा कि अगर एसडीएम लिखित में दे सकते हैं तो उनके साथ बातचीत की जा सकती है। डेढ़ बजे एक्सईएन जेसी शर्मा पहुंच गए। उनके पहुंचते ही एक वकील बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्सईएन को धक्के मारने लगा। एक्सईएन शर्मा को वकीलों का एक गुट लगभग 15 फुट तक धकेलते हुए ले गया। एक वकील ने तो एक्सईएन का गला पकड़ लिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह और डीएसपी शमशेर सिंह दहिया बीच में आए और वकील को हटाया। धक्का-मुक्की के बाद एक्सईएन सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वकीलों ने वहीं पर सवाल दागने शुरू किए। कुछ वकीलों ने कहा कि जब वे धूप में खड़े होकर परेशान हो रहे हैं तो एक्सईएन छांव में क्यों?

वकील एक्सईएन को सड़क के बीच धूप में ले गए। बदसलूकी पर हैरान एक्सईएन वकीलों के सवाल चुपचाप सुनते रहे। सबसे बाद में कहा कि ‘अब एक मिनट के लिए भी बार की लाइट नहीं जाएगी।’ इतना कहने के बाद वे अपनी गाड़ी में बैठ वहां से रवाना हो गए।

इस बारे में रोहतक बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने कहा कि अगर किसी चेंबर का बिल बकाया है तो उसे नोटिस दिया जाना चाहिए। फिर भी बिल नहीं भरा जाता है तो कनेक्शन काट दें। अन्य लोगों पर जिस तरह केस किया जाता है, वैसे ही कोर्ट में केस कर दें। लेकिन बिजली नहीं देना समाधान नहीं है। जो बिल भर रहे हैं, उन्हें परेशानी क्यों?


इस बारे में सिविल लाइन थाना एसएचओ जगबीर सिंह ने कहा कि बिजली निगम के एक्सईएन जेसी शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। इसके अलावा जाम लगाने वाले लगभग 35-40 वकीलों पर केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed