{"_id":"61e71f2436557b5456512e69","slug":"lawyers-and-contractor-workers-clashed-on-the-medical-side-rohtak-news-rtk636096943","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल मोड़ पर भिड़े वकील व ठेकेदार कर्मी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल मोड़ पर भिड़े वकील व ठेकेदार कर्मी,
विज्ञापन
मेडिकल मोड़ के पास उलझे वकील और ठेकेदार के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नगर निगम के नो पार्किंग जोन के ठेकेदार व वकीलों के बीच लगातार दूसरे दिन तनातनी हो गई। मंगलवार को मेडिकल मोड़ पर वकील व ठेकेदार के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। बार प्रधान व सचिव ने लूटपाट व धमकी का केस दर्ज करवाया है, जबकि ठेकेदार पक्ष ने बार प्रधान व सचिव पर क्रेन छीनने का आरोप लगाया है। हंगामे के बीच शहर के व्यापारी संगठन मेयर मनमोहन गोयल व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल से मिले और ठेका रद्द करने की मांग की। मेयर ने कहा कि हाउस में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद हाउस ठेके को लेकर निर्णय लेगा।
कार रोककर प्रधान व सचिव को दी धमकी
पुलिस के मुताबिक जिला बार एसोसिएशन के सचिव दीपक हुड्डा ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह किसी कार्य से बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के साथ पीजीआई जा रहे थे। जब मेडिकल मोड़ पर पहुंचे तो नगर निगम के क्रेन ठेकेदार के कारिंदों ने कार के आगे क्रेन अड़ा दी। एक दिन पहले हुए घटनाक्रम को लेकर विवाद करने लगे। इतना ही नहीं, कारिंदों ने अपने 10 से 12 लोगाें को और बुला लिया। उनकी हाथों में रॉड व दूसरे हथियार थे। एक युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया, जिसे उसके साथी डंबल कहकर बुला रहे थे। बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को कब्जे में लिया। पुलिस ने डंबल सहित अन्य के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया है।
............
ठेकेदार पक्ष ने दो दिन में करवाए जोजो के खिलाफ दो केस
उधर, पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी प्रविंद्र ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह मेडिकल मोड़ पर नो पार्किंग में खड़ी कार को उठाने की तैयारी कर रहा था, जिसका निगम ने ठेका दिया हुआ है। तभी बार प्रधान जोजो व सचिव दीपक हुड्डा आए। आते ही उसे खवा (कंधा) मारा और उसके साथी को क्रेन से नीचे उतार दिया। साथ ही हाथापाई की। इसके बाद क्रेन की चाबी ले ली। धमकी दी कि तुम्हारा ठेका रद्द करवा देंगे।
विज्ञापन
...........
वर्जन
मेडिकल मोड़ पर वकील व नगर निगम के क्रेन ठेकेदार पक्ष के बीच विवाद की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों ने लिखित में थाने में शिकायत दी है। केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
- डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी ट्रैफिक
...................
ठेकेदार की मनमानी बर्दाश्त नहीं, हाउस की बैठक बुलाई जाए
रोहतक। दो दिन से वकीलों व ठेकेदार कर्मियों के बीच हुए विवाद को लेकर शहर के व्यापारी संगठन मंगलवार को मेयर मनमोहन गोयल से मिले और नो पार्किंग के नाम पर वसूली, मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाओं की मांग पत्र देकर निंदा की। साथ में तत्काल प्रभाव से ठेका रद्द करने की मांग की है। मेयर ने भरोसा दिया वह नगर निगम आयुक्त से वार्ता करेंगे। हाउस की मीटिंग में ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। मारपीट व दुर्व्यवहार करने का किसी को अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार की दोपहर मेयर मनमोहन गोयल और सीनियर डिप्टी मेयर राजू सहगल को विभिन्न व्यापारी संगठनों ने ज्ञापन दिया। व्यापारी संगठनों के लोगों ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाने वाले ठेकेदार के कर्मियों की कार्यशैली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जबरन गाड़ियां उठाकर मनमाफिक जुर्माना वसूला जा रहा है। यदि कोई गलत तरह से गाड़ी उठाने का विरोध करता है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने बताया कि जब कानून के रखवाले अधिवक्ता ही ठेकेदार के कर्मियों के दुर्व्यवहार और मारपीट का शिकार हो रहे हैं, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर मेयर ने जल्द सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बुधवार को नगर आयुक्त से वार्ता की जाएगी। ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव हाउस की मीटिंग में लाया जाएगा। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि कानून हाथ में लेकर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।
हम मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने को तैयार : हेमंत
रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत बख्शी व बार एसोसिएशन महासचिव दीपक हुड्डा ने मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। हेमंत बख्शी ने कहा बाजारों में उचित पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए या फिर तुरंत प्रभाव से वाहनों को उठाने वाले का ठेका रद्द हो। उन्होंने कहा कि यदि लगता है कि अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, तो वह लोगों के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार है। यदि बात शांतिपूर्वक सुनी जाएगी तो ठीक अन्यथा मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने के लिए तैयार हैं। गलत पार्किंग पर चालान किया जा सकता है, लेकिन मारने-पीटने, बदसलूकी और कपड़े फाड़ना सरासर गलत है। जब ठेकेदार की दादागिरी से कानून के रखवाले ही नहीं बच पा रहे हैं, तो आम जनता कैसे मुकाबला करेगी। इस दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान बिट्टू सचदेवा, मॉडल टाउन ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष अजय धनखड़, पार्षद कदम सिंह अहलावत, पार्षद सुनील, चेतना अरोड़ा, विनोद दहिया, राजकुमार पाहवा, विपिन जैन, अशोक दुग्गल, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
तत्काल वाहन उठाने का ठेका रद्द किया जाए
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव एडवोकेट रमेश खुराना और जिलाध्यक्ष राकेश गर्ग ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। राकेश गर्ग ने दुर्व्यवहार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में कम पार्किंग हैं। ऐसे में आम लोग अपने वाहन कहां लेकर जाएं। इन हालातों में गाड़ी उठाने का ठेका देना समझ से परे है। ऊपर से ठेकेदार के कर्मी दुर्व्यवहार व मारपीट करते हैं। नियमों को ताक पर रखकर उठाई जा रही हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी नहीं बख्शा जा रहा। इससे लोगों में काफी गुस्सा है जिससे व्यापारी भी अछूते नहीं हैं। तत्काल ठेकेदारी पर गाड़ी उठाने की प्रथा बंद की जाए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र लोरा, वरुण, अंकित निझावन आदि मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव एडवोकेट रमेश खुराना ने भी मारपीट व दुर्व्यवहार करने वाले का ठेका रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा निगम का कार्य ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने का नहीं है। निगम की रिकवरी वैन सिर्फ उस स्थित में कार्य करती है जब किसी ने शिकायत की हो। यातायात को ठीक रखना ट्रैफिक पुलिस का कार्य है। ट्रैफिक पुलिस के आदेशों पर ही वाहन उठाया जा सकता है। ठेकेदार मनमानी करके लोगों से रकम वसूलने के लिए रोजाना मारपीट व दुर्व्यवहार कर रहा है।