फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lawrence gang gangster Raju Basoudi fired bullets in friendship with Anil Chhippi

Rohtak News: लाॅरेंस गैंग के गैंगस्टर राजू बसौदी ने अनिल छिप्पी से दोस्ती में चलाई थी गोलियां

Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lawrence gang gangster Raju Basoudi fired bullets in friendship with Anil Chhippi
रोहतक। करौर के पूर्व सरपंच श्रीभगवान के भाई आनंदपाल की हत्या जेल में बंद अनिल छिप्पी के इशारे पर की गई थी। लाॅरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर राजू बसौदी ने अनिल से दोस्ती के चलते गोलियां चलाई थी। जिला अदालत में शनिवार को एक घंटे तक पुलिस ने बसौदी से पूछताछ की, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अब मामले में अगली पेशी 17 जून को होगी।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक काफी लंबे समय से करोर में पूर्व सरपंच श्रीभगवान व अनिल छिप्पी गुट के बीच रंजिश चल रही थी। श्रीभगवान की हत्या के बाद 27 अप्रैल 2018 को उसके छोटे भाई आनंदपाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आनंदपाल हत्याकांड में जेल में बंद अनिल छिप्पी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि रंजिश के चलते आनंदपाल को मारा गया है। हत्याकांड में पुलिस ने अनिल उर्फ छिप्पी निवासी करौर, संदीप उर्फ काला निवासी जठेड़ी, सोमबीर, संपत नेहरा, अक्षय गांव पलड़ा (सोनीपत), पवन गांव नाहरा, प्रदीप उर्फ पोपी व राजू गांव बसोदी, जयप्रकाश, जयभगवान, बलजीत, विकास, अंकित, मोहित, प्रदीप, कुकी, संदीप, विकास उर्फ बग्गा, राजकुमार और रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। राजू बसौदी वारदात के बाद विदेश भाग गया था। अब उसे वापस लाया गया है। वह सोनीपत जेल में बंद था, जिसे रोहतक पुलिस शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पहुंची। उसे अदालत में पेश कर जांच में शामिल किया गया। अदालत में ही पूछताछ की अनुमति मिली।
विज्ञापन

ये आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
आनंदपाल हत्याकांड में पुलिस राजू बसौदी से पहले पूछताछ के आधार पर पुलिस कारौर गांव के विकास उर्फ भांदू, विकास, सोनीपत के लिवासपुर गांव के दीपक, सोनीपत के हसनपुर गांव के सचिन, गन्नौर के समसपुर गामड़ा के मोहित उर्फ पहलवान, सोनीपत के नई बसौदी गांव के प्रदीप उर्फ पोपी सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
राजू बसौदी को पुलिस ने अदालत में जांच के अंदर शामिल किया। आरोप है कि उसने आनंदपाल हत्याकांड में गोलियां चलाई हैं। पूछताछ के बाद दोबारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब 17 जून को पेशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed