{"_id":"5f1de8878ebc3e63ba636117","slug":"lal-dora-free-land-rohtakcity-news-rtk565889969","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल डोरा मुक्त करने को गांवों में पैमाइश शुरू, फिरनी तय करने के लिए मंगवाई विशेष मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल डोरा मुक्त करने को गांवों में पैमाइश शुरू, फिरनी तय करने के लिए मंगवाई विशेष मशीन
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
gaon bhaiya pur me machine se lal dore ki paimaish karwate ddpo narendra dhankhad
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
रोहतक। जिले में लाल डोरा मुक्त किए जाने वाले 11 गांवों में पैमाइश का काम शुरू हो गया है। इसके लिए एक विशेष मशीन मंगवाई गई, जोकि बेहतर ढंग से फिरनी का निर्धारण करेगी।
विज्ञापन
जिला विकास व पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़ ने बताया कि पहले रोहतक ब्लॉक के पांच गांवों में पैमाइश की जाएगी। उसके बाद कलानौर के छह गांवों में पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभी रोहतक ब्लॉक के भैयापुर, बसंतपुर और मकड़ौली खुर्द गांवों की बाउंड्री फाइनल की गई है। किसी तरह की कोई चूक न हो, इसी लिए राजस्व विभाग की सिफारिश पर मशीन द्वारा पैमाइश करवाई जा रही है। हवाई जहाज नुमा मशीन में गांव का नक्शा फीड कर दिया जाता है, फिर वह उड़ कर पैमाइश करती है। पैमाइश का काम आगामी सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। उसके साथ ही ड्रोन से इन गांवों की फोटो लेने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की स्वामित्व स्कीम के तहत जिले के 11 गांवों को लाल डोरा मुक्त किया जाएगा। दो अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी एक और सीएम मनोहर लाल बाकी दस गांवों के लोगों को इंटरनेट के जरिए देंगे। गांवों का रिकॉर्ड तैयार करने के लिए पंचायत विभाग, सर्वे ऑफ इंडिया की मदद लेगा। ड्रोन से गांव की सभी सड़कों, इमारतों और खाली जगहों की मैपिंग करवाई जाएगी। फील्ड बुक बना कर लोगों के एतराज लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।