फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Knife to a young man who came to meet a friend in Pada locality

पाड़ा मोहल्ले में दोस्त से मिलने आए युवक को चाकू मारे

Tue, 09 Aug 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Knife to a young man who came to meet a friend in Pada locality
रोहतक। पाड़ा मोहल्ले में दोस्त से मिलने आए युवक को दूसरे पक्ष ने चाकू मारकर घायल कर दिया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए सोमवार को दिनभर पुलिस की दो गाड़ियां तैनात रही। साथ ही घायल के बयान पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने 12 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाड़ा मोहल्ला निवासी शेखर (22) ने दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले का युवक राहुल उसका अच्छा दोस्त है। उसे पता चला कि रविवार को मोहल्ले के युवक अमित उर्फ मेढंक व अन्य ने राहुल के परिवार के साथ झगड़ा किया है। उसने राहुल के पिता से संपर्क किया। उसने बताया कि पहले राहुल के साथ आरोपियों ने झगड़ा किया। वह बचाव में आए तो उनके साथ भी झगड़ा किया। शेखर का कहना है कि सोमवार को वह दोपहर करीब 3 बजे राहुल के घर जा रहा था। रोड पर अमित सहित अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। बोले तू बड़ा हिमायती बनता है। तुझे सबक सिखाते हैं। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही सिविल अस्पताल में दाखिल शेखर के बयान दर्ज किए। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए शाम तक पुलिस की दो गाड़ियां तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed