फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Knife attack on young man admitted in civil hospital ward

Rohtak News: सिविल अस्पताल के वार्ड में भर्ती युवक पर चाकू से हमला

Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on young man admitted in civil hospital ward
रोहतक। अपराधियों और दबंगों में कानून का डर जैसे खत्म होता जा रहा है। इसका एक नमूना मंगलवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। एक दिन पहले शादी समारोह में हुए झगड़े के चलते अस्पताल में भर्ती बाबरा मोहल्ला निवासी अक्षय पर दोपहर में 10-12 युवकों ने इमरजेंसी वार्ड में घुसकर हमला कर दिया। इससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। आर्य नगर थाने में 12 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें दो नामजद हैं। युवक की दाहिनी जांघ में तीन इंच का घाव हुआ है। बाबरा मोहल्ला निवासी अक्षय ने पुलिस को बताया कि वह करनाल के मॉडल टाउन का रहने वाला है और वर्तमान में रोहतक में रह रहा है। सोमवार की रात परिवार में लड़की की शादी थी, जिसमें देर रात तक कार्यक्रम चला। गली में कुछ युवक डांस करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। उनको समझाया कि समारोह खत्म हो गया, वे अपने घर चले जाएं। इससे नाराज युवकों ने अक्षय व अजय पर स्लाइगर से हमला कर दिया। दोनों को परिजनों ने मंगलवार तड़के चार बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड के अंदर पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि मंगलवार दोपहर बाबरा मोहल्ला निवासी बादल व बांगु अपने 10 अन्य साथियों के साथ वार्ड में आए और अक्षय पर हमला कर दिया। वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। अक्षय जान बचाने के लिए दूसरी तरफ जाने लगा तो उसके दाहिने पैर में एक युवक ने चाकू घोंप दिया। आसपास दाखिल मरीजों के परिजनों ने बीच-बचाव कराया। आरोपी मौके से फरार हो गए। आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज देखी। देर रात आरोपियों बादल, बांगु व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में वार्ड के अंदर झगड़े की सूचना मिली थी। नजदीक खड़ी पुलिस की गाड़ी पांच मिनट में पहुंच गई थी, लेकिन आरोपी जा चुके थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर देवेंद्र, प्रभारी थाना आर्य नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed