{"_id":"68c1e839dfa864725d02814e","slug":"kiran-and-shruti-first-in-state-level-school-boxing-competition-rohtak-news-c-17-roh1019-725273-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किरण व श्रुति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किरण व श्रुति प्रथम
Thu, 11 Sep 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
26 अंडर 14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय चैंपियन कबड्डी टीम आयोजकों और उनके प्रशिक्षकों के साथ। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। चरखी दादरी में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। अंडर-19 बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम में किरण व 65 में श्रुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
48 किलोग्राम में वंशिका द्वितीय, 51 से 54 में प्रतिज्ञा तृतीय व 66 से 69 में भारती द्वितीय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में 44 से 46 किग्रा में भूमि, 50 में प्रिंसी, 52 से 54 में सिमरन व 70 से 75 किग्रा में श्याम्भवी द्वितीय रही। 54 से 57 किग्रा में भूमिका प्रथम, 63 से 66 किग्रा में माही व 80 से ज्यादा किग्रा में यशिका तृतीय रही।
मीडिया कन्वीनर डॉ. जनक राज ने बताया कि विभिन्न खेलों में रोहतक के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में आयोजित आर्चरी प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में मनवीर ने कंपाउंड राउंड में 339 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ मनवीर का चयन राष्ट्रीय स्कूली आर्चरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
पानीपत में आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रोहतक की टीम ने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चरखी दादरी में आयोजित चेस प्रतियोगिता में बालिका में अंडर 17 आयु वर्ग में रोहतक की टीम ने चौथा स्थान, अंडर 19 आयु वर्ग में पांचवां व अंडर 14 आयु वर्ग में छठा स्थान प्राप्त किया।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर टीम इंचार्ज महिपाल, सुनील, मनोज हुड्डा, रीटा गिल व दिनेश दांगी मौजूद रहे।