{"_id":"5faae10b8ebc3e9bc61cc267","slug":"killing-of-an-elderly-man-sleeping-in-a-plot-in-khidwali-village-by-attacking-him-with-sharp-weapons-rohtak-news-rtk582202897","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़वाली गांव में प्लॉट में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हमला कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़वाली गांव में प्लॉट में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हमला कर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खिड़वाली पाना ठोई में घर से 300 मीटर दूर पशुओं की निगरानी के लिए प्लॉट में बने कमरे में सो रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी अज्ञात थे। वारदात का खुलासा मंगलवार की सुबह 5 बजे हुआ, जब बुजुर्ग का बड़ा बेटा चाय देने गया। पिता को खून से लथपथ हालत में देखकर बेटे ने इसकी सूचना परिजनों को व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पीजीआई पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र ने बताया कि वह गांव खिड़वाली पाना ठोई का रहने वाला है। उसके पिता आजाद (62) घर से करीब 300 मीटर दूर प्लॉट में सोते थे। क्योंकि प्लॉट में भैंस बंधी होती है, उनकी निगरानी के लिए अक्सर पिता वही सोते थे। मंगलवार अलसुबह करीब 5 बजे जब जोगिंद्र अपने पिता को प्लॉट में चाय देने गया तो वहां उसने पिता को चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल परिवार वालों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पिता के गले पर जेली से मारी हुई चोट के घाव व पैरों पर दराती से मारी हुई चोट के घाव मिले है। मौके पर दराती व जेली खून से सनी हुई पड़ी मिली।
मौके पर मिली लावारिस आधी चद्दर, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
घटना स्थल पर पुलिस की टीम ने हर चीज को काफी बारीकि से जांचा। जांच के दौरान पुलिस को मौके पर वारदात में प्रयुक्त हथियारों के अलावा एक लावारिस चद्दर मिली। सिंगल बेड की चद्दर का आधा टुकड़ा ही मौके पर मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस चद्दर के अलावा मामले की जांच के लिए कई पहलुओं पर काम कर रही है।
चार बच्चों का पिता था आजाद, छोटा बेटा है शराब ठेकेदार
जोगिंद्र ने बताया कि वे दो भाई व दो बहनें हैं। सभी विवाहित है। छोटा भाई अमीर सिंह शराब ठेकेदार है। उसने बताया कि उसके परिवार के किसी भी सदस्य का किसी से कोई रंजिश नहीं है।