{"_id":"5eed06508ebc3e43323650b3","slug":"killa-road-shori-market-no-parking-zone-announce-rohtakcity-news-rtk560222551","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड बाजार, रेलवे रोड व शौरी मार्केट नो पार्किंग जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रोड बाजार, रेलवे रोड व शौरी मार्केट नो पार्किंग जोन घोषित
विज्ञापन
लि रोड बाजार के बीच सडक पर खडे दुपहिया वाहन । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कोरोना संक्रमणकाल में शहर के तंग बाजार किला रोड, शौरी मार्केट व रेलवे रोड पर भीड़ बढ़ने पर नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। तीनों बाजारों के दुकानदार व ग्राहक अब यहां वाहन खड़ा नहीं करेंगे, अगर किसी ने यहां वाहन खड़ा किया तो पुलिस चालान काटने के साथ वाहन जब्त कर सकती है। डीसी ने निगम प्रशासन को आर्डर जारी किया है कि तीनों बाजारों में आने वाले ग्राहकों व दुकानदारों के वाहन खड़े करने के लिए भगत सिंह कांप्लेक्स, हुडा कांप्लेक्स व ओल्ड सिटी थाने के सामने खाली पड़ी निजी जमीन में पार्किंग स्थल बनाया जाए। पुलिस प्रशासन को हिदायत दी है कि वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती हो, ताकि लोगों के वाहन सुरक्षित रहें और नियमों का पालन भी हो सके। इसके अलावा एक जगह रेहड़ी नहीं लगेगी और फड़ी लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 377 पहुंच गया है। एक जून से रोजाना मौसतन 19 केस आ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। सैनिटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना व आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करना अनिवार्य किया था। बावजूद इसके व्यापारी व ग्राहक पूरी तरह नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
किला रोड बाजार में आने-जाने के लिए होगा अलग रास्ता
डीसी की तरफ से किला रोड बाजार के बीचोंबीच बेरिगेट्स लगाने के लिए निगम प्रशासन को पत्र भेजा था। हिदायत थी कि बाजार में एक तरफ ग्राहकों के आने व दूसरी तरफ जाने का रास्ता तय हो जाएगा। इससे भीड़ नहीं लगेगी। अब निगम प्रशासन बाजार में बेरिगेट्स की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
डीसी की तरफ से जारी आर्डर निगम प्रशासन को मिल गए हैं। किला रोड बाजार, रेलवे रोड व शौरी मार्केट को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। निगम की तरफ से जल्द अस्थायी पार्किंग तय कर दी जाएंगी। इसके बाद नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी।
- सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम