फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khushi stood first in shot put, Jyoti stood first in javelin throw.

Rohtak News: शॉट पुट में खुशी, जैवलिन थ्रो में ज्योति रही अव्वल

Mon, 26 Aug 2024 02:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 26 Aug 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
Khushi stood first in shot put, Jyoti stood first in javelin throw.
झज्जर। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्गों की लड़कियों ने शानदार खेल के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कियों के एथलेटिक में शॉट पुट मुकाबले में अंडर-19 में मातनहेल खंड की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मातनहेल खंड की खुशी सुपुत्री दीपक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जैवलियन थ्रो में सालहावास खंड की ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी खंड की महिमा दूसरे स्थान पर रही जबकि मातनहेल की तनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सहायक खेल शिक्षा अधिकारी कृष्ण धनखड़ ने बताया कि छात्राओं की 3000 मीटर रेस में अंडर 17 मुकाबले में बहादुरगढ़ ब्लॉक की प्रीति का प्रथम रही, बहादुरगढ़ ब्लॉक की ही प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मातनहेल ब्लॉक की भाविका ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर हर्डल दौड़ में बहादुरगढ़ की हर्षिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। झज्जर की शुभम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि झज्जर की ही खुशी ने इस स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग के हाई जंप मुकाबले में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि झज्जर ब्लॉक की नेहा और नैंसी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप मुकाबले में झज्जर की वंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान झज्जर की ही शीतल ने प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अंदर 17 वर्ग में मातनहेल ब्लॉक की निकिता प्रथम रही जबकि मातनहेल ब्लॉक की की साक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेरी ब्लॉक की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ के मुकाबले में बहादुरगढ़ ब्लॉक की कनक ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि झज्जर ब्लॉक की नैंसी ने दूसरा और बेरी ब्लॉक की दीपल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप मुकाबले में बहादुरगढ़ ब्लॉक की भूमिका प्रथम रही। बेरी ब्लॉक की गरिमा दूसरे स्थान पर रही जबकि झज्जर ब्लॉक की शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अंडर-19 मुकाबले में 100 मीटर दौड़ में बहादुरगढ़ ब्लॉक की तनु प्रथम रही। बहादुरगढ़ ब्लॉक की ही साक्षी दूसरे स्थान पर रही।

झज्जर ब्लॉक की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में झज्जर ब्लॉक की अनु चौहान प्रथम स्थान पर रही, जबकि मातनहेल ब्लॉक से पूजा ने दूसरा और बहादुरगढ़ ब्लाक से लक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षक संघ के प्रधान विजयपाल, राजवीर देशवाल, सतवीर सिंह, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता दिलबाग सिंह, जय भगवान, जय सिंह, हरेंद्र जून, धर्मेंद्र ,ओमवीर डबास, रविंदर, विनोद कुमार, बलवान सिंह, जितेंद्र, कृष्ण दलाल, देवेंद्र, राजेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed