फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kendriya Vidyalaya Rohtak becomes skill hub center

केंद्रीय विद्यालय रोहतक बना स्किल हब केंद्र

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Rohtak becomes skill hub center
रोहतक। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय रोहतक को स्किल हब केंद्र बनाया गया है। मंत्रालय ने देश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 500 विद्यालयों को स्किल हब केंद्र बनाया है। इसमें जिले का केंद्रीय विद्यालय रोहतक भी शामिल है।
विज्ञापन

योजना के तहत उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश विद्यालय छोड़ चुके हैं व उनके पास किसी भी प्रकार का काम नहीं है। ऐसे विद्यार्थी इस स्किल हब में कौशल प्राप्त कर सकते हैं। प्रारंभ में एक कोर्स-आईटी, इसमें डोमेस्टिक डाटा ऑपरेटर कोर्स को एक जनवरी 2022 से प्रारंभ किया जाएगा। इसकी मान्यता राष्ट्रीय कौशल विकास निगम व नैशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क से प्राप्त होगी।
विज्ञापन

कोर्स में 15 से 40 लाभार्थियों का एक बैच बनाया जाएगा। इस कोर्स के लिए लाभार्थी की उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। यह कोर्स 6 महीने का होगा। इसके लिए लाभार्थी को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। विद्यालय में कोर्स का संचालन नियमित क्लासों के बाद शाम के समय विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रशिक्षक रखा जाएगा। कोर्स के लिए लाभार्थियों को आधार युक्त बायोमैट्रिक हाजिरी देनी होगी। कोर्स के बाद मंत्रालय प्रमाण पत्र देगा। इससे लाभार्थी डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए प्राइवेट व सरकारी विभाग में आवेदन कर सकेंगे। इस कोर्स को करने के इच्छुक छात्र विद्यालय में 22 से 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सुरेंद्र ने बताया कि किन्हीं कारणों से नियमित शिक्षा छोड़ चुके विद्यार्थियों को भारत सरकार ने सुनहरा अवसर दिया है। इसके तहत उन्हें सरकारी व गैर सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर मिलेंगे। एक जनवरी से कोर्स प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed