फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Keeping the city clean and beautiful is the Municipal Corporation's priority: Dr. Anand Sharma.

शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता : डॉ. आनंद शर्मा

Tue, 17 Mar 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Keeping the city clean and beautiful is the Municipal Corporation's priority: Dr. Anand Sharma.
40-शहर के वार्ड 15 में स्वच्छता जागरूकता अ​भियान के दौरान नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता, वार्ड
रोहतक। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में स्वच्छता समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोजाना शहर में निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डाॅ. शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

नियमित रूप से वार्डों का दौरा करें, कूड़ा उठान, सड़क सफाई, नालों की सफाई व डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का निरीक्षण करें। खुले में कूड़ा डालने या गंदगी फैलाने वालों के चालान भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 15 में किया जागरूक
स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वार्ड नंबर 15 में जागरूकता अभियान चलाया गया। पार्षद अनीता मिगलानी की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया। निगम के सलाहकार सलिल मेहता मुख्य रूप से मौजूद रहे। अभियान के दौरान गांधी कैंप मार्केट क्षेत्र में लोगों को घर-घर जाकर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed