{"_id":"6440582c5a2f2a1f6308e1dd","slug":"keeping-in-mind-the-problems-of-the-people-the-blueprint-for-development-works-will-be-prepared-in-the-future-rohtak-news-c-17-1-128523-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जनसमस्याओं को ध्यान में रख तैयार होगा भविष्य में विकास कार्यों का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जनसमस्याओं को ध्यान में रख तैयार होगा भविष्य में विकास कार्यों का खाका
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को सुबह नौ बजे वार्ड पांच व दोपहर 12 बजे वार्ड छह के जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य के कार्यों का खाका तैयार करना है। मौके पर जाने से ही आमजन की समस्याओं तथा प्रोजेक्टों में क्या बदलाव हो सकता आदि का पता लगता है। मौके पर काफी चीजें निकलकर कर आती हैं।
निगमायुक्त ने बताया कि मौका निरीक्षण के उपरांत पाया गया कि दो तालाब हैं जिनका सौन्दर्यकरण किया जा सकता है। बारिश के पानी को भी इनमें स्टोर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि तालाब का पानी निकालने का कार्य करें तथा पंप सेट लगाएं ताकि तालाब का पानी कम हो सके। बारिश के समय तालाब में पानी एकत्रित किया जाना है। अधिकारी ने बताया कि काफी घरों के सीवर कनेक्शन नहीं है। भविष्य में नगर निगम उन्हीं सड़क व गली का निर्माण करेगा जिनमें सीवर के 100 प्रतिशत कनेक्शन हो चुके होंगे। वार्ड सदस्यगणों से अपील है कि अपने-अपने वार्ड में सीवरों के कनेक्शन करवा लें। नगर निगम की जमीन जो खाली है उनके स्थान पर पार्क विकसित करने की प्ररियोजना तैयार की जाएगी ताकि निगम की जमीन पर कब्जा न हो सके। जहां-जहां पर शौचालय की आवश्यकता है, वहां शौचालय बनवाए जाएंगे। नगर निगम के पार्कों में पीने के पानी तथा रोशनी व फुटपाथ एवं पौधे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गोहाना रोड पर लकड़ी व आरा वाले अपना कब्जा हटा ले अन्यथा नगर निगम हटाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम गन्ने व नारियल के छिलके के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था करेगा ताकि उनका कूड़ा अलग से एकत्रित किया जा सके व उसको ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा।