फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man Murdered in Haryana's Rohtak

रोहतक में कस्सी से काटकर युवक की हत्या, नाले में पड़ा मिला शव

Sun, 22 Dec 2019 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
A young man Murdered in Haryana's Rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिले के गांव रुड़की के 21 वर्षीय अंकित की सिर और गर्दन में कस्सी मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला। वारदात के पीछे परिजनों ने तीन माह पहले गांव के युवकों के साथ हुई रंजिश को बताया है। सांपला पुलिस ने अंकित के पिता के बयान पर गांव के युवक सोनू व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रुड़की गांव निवासी सुखबीर ने बताया कि वह रिटायर्ड फौजी है। उसका 21 वर्षीय बेटा अंकित परिवार में इकलौता था। अंकित शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने दोस्त के साथ किसी काम से पानीपत गया था। देर शाम को अंकित वापस गांव आ गया था। रात को गांव के ही सोनू ने अंकित को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन


अंकित के चाचा जोगेंद्र सिंह का आरोप है कि सोनू के भाई के साथ अंकित की कहासुनी हो गई थी। इस विवाद का दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी। सोनू ने इसी बात की रंजिश रखते हुए अंकित पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी। अंकित की आंखों में भी नुकीले हथियार लगने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे एक ग्रामीण ने अंकित का शव नाले में पड़ा होने की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा। मामले के बारे में आईएमटी पुलिस को सूचित किया। थाना आईएमटी थाना प्रभारी प्रमोद गौतम और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मलिक की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया ।

अंकित पर तीन साल पहले हुआ था केस दर्ज
पुलिस के अनुसार अंकित के खिलाफ करीब तीन साल पहले एक दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। अभी पुलिस इस मामले के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि इस संबंध में अंकित के चाचा जोगेंद्र सिंह का कहना है कि अंकित इस केस में बरी हो चुका था।

गांव रुड़की के अंकित की हत्या के मामले में मृतक के पिता सुखबीर के बयान पर गांव के ही सोनू समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो सामने आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद गौतम, आईएमटी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed