{"_id":"631e3253e2d6b66ca67a0294","slug":"karuna-and-kafi-won-the-junior-age-group-rohtak-news-rtk6577472167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर आयु वर्ग में करुणा व काफी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर आयु वर्ग में करुणा व काफी ने मारी बाजी
विज्ञापन
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में कोडियासन करती प्रतिभागी। अमर उजाला
रोहतक। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से रविवार को सर छोटू राम स्टेडियम में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक जीतने के साथ राज्य स्तरीय मुकाबले में भी जगह बनाई।
जिला योग अधिकारी मनोज कुमार ढुल ने कहा कि जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में लड़कियों में सब जूनियर आयु वर्ग में 9 से 14 वर्ष ट्रेडिशनल इवेंट में करुणा प्रथम, रिशीका द्वितीय, स्नेहा तृतीय रही। जूनियर वर्ग के आयु वर्ग 14 से 18 में काफी प्रथम, काजल द्वितीय, प्रीति तृतीय, सीनियर वर्ग के आयु वर्ग 18 से 28 में तनु प्रथम, मेघा द्वितीय, सोनिका तृतीय रही। लड़कों में सब जूनियर आयु वर्ग 9 से 14 के ट्रेडिशनल इवेंट में कुणाल प्रथम, कार्तिक द्वितीय, दीपांशु नरवाल तृतीय, जूनियर वर्ग के 14 से 18 आयु वर्ग में दीपांशु प्रथम, आदित्य द्वितीय, कपिल तृतीय, सीनियर वर्ग के 18 से 28 वर्ग में टिंकू प्रथम, अरुण द्वितीय, ललित तृतीय रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर जिला खेल अधिकारी राजबाला दहिया ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी जनक राज, योगाचार्य गजनूप सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सत्यवीर रंगा, सहायक देवेंद्र वर्मा, एनआईएस कोच भतेरी देवी, पिंकी घनघस, सनी यादव व खिलाड़ी मौजूद रहे।