फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jyotiba Phule's contribution in the field of social reform and education is unforgettable: Deependra

समाज सुधार एवं शिक्षा के क्षेत्र में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय : दीपेंद्र

Mon, 29 Nov 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule's contribution in the field of social reform and education is unforgettable: Deependra
आंबेडकर चौक पर ओबीसी अधिकार पद यात्रा के पहुंचने पर मौजूद राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुडा, विधायक ब?
समाज सुधारक, विचारक व क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर आयोजित ओबीसी अधिकार पदयात्रा आंबेडकर चौक से रवाना हुई। इसे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बोहर में उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सुधार एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का पूरा जीवन गरीब, शोषित-पीड़ित, पिछड़े एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ छुआछूत, महिला-पुरुष असमानता, जाति-प्रथा समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक रूप से जनजागरण का काम किया। सांसद की मौजूदगी में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल पांचाल, प्रदेश महासचिव मोहन लाल पांचाल नंबरदार, रोहतक जिला सचिव रमेश कुमार पांचाल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अनेक कार्यकर्ताओं के साथ होने का दावा किया गया है। सांसद के साथ विधायक बीबी बतरा, विधायक बीएल सैनी, विधायक शकुंतला खटक, बलराज पांचाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed